एंटरटेनमेंट डेस्क। मौजूदा समय में नीट परीक्षा पेपर लीक का मामला काफी गर्माया हुआ है, जिससे लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। इसी तर्ज पर हाल ही में एक लेटेस्ट वेब सीरीज को ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है, जो एजुकेशन सिस्टम की पोल खोलती है। 7 एपिसोड वाली ये सीरीज OTT पर आते ही मस्ट वॉच बन गई हैं और ट्रेंडिंग में टॉप पर चल रही है।
यह भी पढ़ें-दूसरे विश्वयुद्ध में बनीं जासूस, हुईं भुखमरी का शिकार; पढ़ें हॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन की दास्तां
यह सीरीज साउथ सिनेमा से नाता रखती है, जो एजुकेशन सिस्टम में भ्रष्टाचार और पेपर लीक जैसे गंभीर मामले को दर्शाती है। दरअसल यहां बात वेब सीरीज एग्जाम की जा रही है, जो फिल्म प्राइम वीडियो पर फैंस की फेवरेट बनी हुई है। साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस दुशारा विजयन और अदिति बालन स्टारर सीरीज एग्जाम में प्रतियोगी परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग में चल रहे स्कैम का पर्दाफाश करती है।

इसको लेकर एक लड़की फर्जी पुलिस ऑफिसर बनकर सिस्टम के अंदर चल रहे भ्रष्टाचार और पैसे लेकर प्रतियोगी परीक्षा पास कराने के गंभीर मामले का खुलासा करती है। सीरीज की कहानी में काफी सस्पेंस और रोमांच है, जो आपको अंत तक बांधकर रखेगा। इसके साथ ही एग्जाम आपको ये भी बताएगी कि कैसे योग्य अभ्यर्थियों के साथ धोखा होता है और उनका फ्यूचर बिगाड़ा जाता है। कुल मिलाकर कहा जाए तो एग्जाम एक मस्ट वॉच थ्रिलर है, जो आपको पसंद आएगी।
आलम ये है कि अब एग्जाम वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमे्जन प्राइम वीडियो पर ऑडियंस की पहली पसंद बन गई है। सीरीज की शानदार कहानी ने हर किसी को प्रभावित किया है। यही कारण है कि फिलहाल एग्जाम प्राइम वीडियो की टॉप-10 वेब सीरीज के मामले में तीसरे-1 पर इंडिया में ट्रेंड कर रही है।
Tag: #nextindiatimes #OTT #Entertainment




