41 C
Lucknow
Monday, May 18, 2026

सिद्धार्थनगर में बिजली विभाग की लापरवाही, जमीन पर रखा ट्रांसफार्मर दे रहा हादसे को दावत

सिद्धार्थनगर। जिले में बिजली विभाग (Electricity Department) की बड़ी लापरवाही ने ग्रामीणों की जान खतरे में डाल दी है। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के वासा दरगाह पश्चिम डीह में पिछले करीब एक साल से ट्रांसफार्मर नहर पटरी की जमीन पर ही रखा हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।

यह भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर: पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

हालत यह है कि ट्रांसफार्मर की वजह से रास्ता भी बाधित हो गया है और अब तक करंट की चपेट में आकर दो बकरियों की मौत भी हो चुकी है। बारिश का मौसम नजदीक आते ही ग्रामीणों में किसी बड़े हादसे का डर सताने लगा है। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के वासा दरगाह पश्चिम डीह गांव में बिजली विभाग की कार्यशैली सवालों के घेरे में है। यहां नहर पटरी पर जमीन में रखा ट्रांसफार्मर पिछले एक साल से ग्रामीणों के लिए खतरा बना हुआ है।

ग्रामीणों का कहना है कि जब ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा था तभी अधिकारियों से इसे सुरक्षित स्थान पर लगाने की मांग की गई थी। उस समय विभागीय अधिकारियों ने कुछ दिनों में हटाने का आश्वासन दिया था लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी हालात जस के तस हैं। ग्रामीणों के मुताबिक जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर की वजह से रास्ता बंद हो गया है और हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। गांव के मसउवर अली का कहना है कि ट्रांसफार्मर की चपेट में आकर उनकी दो बकरियों की मौत हो चुकी है। अब बारिश का मौसम आने वाला है, ऐसे में ग्रामीणों को डर है कि कहीं कोई बड़ा हादसा न हो जाए।

लोगों ने कई बार बिजली विभाग से शिकायत की लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। गांव वालों का साफ कहना है कि ट्रांसफार्मर को तत्काल यहां से हटाकर किसी सुरक्षित स्थान पर लगाया जाए ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।वहीं पूरे मामले पर अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय डुमरियागंज एस के त्रिपाठी ने सफाई देते हुए कहा कि ट्रांसफार्मर बारिश के मौसम में लगाया गया था। उन्होंने बताया कि कार्यदायी संस्था को निर्देश दे दिए गए हैं और ट्रांसफार्मर को हटवाने की कार्रवाई कराई जाएगी।

(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)

Tag: #nextindiatimes #ElectricityDepartment #

RELATED ARTICLE