40 C
Lucknow
Sunday, May 17, 2026

आखिर क्या है Cannes Film Festival, बेहद रोचक है इतिहास

एंटरटेनमेंट डेस्क। इस साल 13-24 मई तक 78वां कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) आयोजित हो रहा है। फिल्मी जगत के सबसे बड़े इवेंट्स में इसका नाम सबसे ऊपर आता है। हर साल की तरह इस साल भी कई एक्टर और एक्ट्रेसेज ने रेड कार्पेट पर वॉक किया, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

यह भी पढ़ें-बाफ्टा अवार्ड्स क्या है, दुनिया भर में कौन से पुरस्कार हैं फेमस?

इस इवेंट में फिल्म और डॉक्यूमेंटरीज दिखाई जाती हैं, जिन्हें अलग-अलग कैटेगोरी में अवॉर्ड्स दिए जाते हैं। इस इवेंट में दुनियाभर के फिल्म डायरेक्टर्स, एक्टर्स और मशहूर हस्तियां हिस्सा लेते हैं। 20 सितम्बर 1946 में कान फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हुई थी। जब इस इवेंट की शुरुआत हुई थी तब 21 देशों की फिल्मों को इस फिल्म फेस्टिवल में शामिल किया गया था।

आज जिस इवेंट को दुनिया भर में सबसे बड़ा फिल्मी जगत का इवेंट माना जाता है उसकी शुरुआत हिटलर की नाइंसाफी के जवाब में की गई थी। दरअसल साल 1938 में इटली में वेनिस मोस्ट्रा आयोजित हुआ था। सेकंड वर्ल्ड वॉर से पहले की फिल्म बनाने वाले देश इस साल छठी बार इकट्ठा हुए थे और इस इवेंट में कई फिल्में भी दिखाई गई थीं।

अवॉर्ड सेरेमनी के दिन जूरी को एक अमेरिकन फिल्म काफी पसंद आई थी, लेकिन हिटलर के दबाव के कारण नाजी प्रोपेगेंडा और लुसियानो सेरा नाम की फिल्मों को मुसोलिनी कप अवॉर्ड दिया गया। इस फैसले से डेमोक्रेटिक देशों और फ्रांस में काफी आक्रोश फैल गया और इन देशों ने मोस्ट्रा छोड़ने का फैसला किया। इन देशों में अमेरिका और ग्रेट ब्रिटेन भी शामिल थे।

अब एक ऐसे इवेंट की जरूरत पड़ी, जो मोस्ट्रा को टक्कर दे सके और साल 1939 में फ्रांस में एक फिल्म फेस्टिवल आयोजित करने की घोषणा की गई, जिसका और दूसरे देशों ने भी समर्थन किया। इस फिल्म फेस्टिवल की घोषणा इवेंट आयोजित होने से मात्र तीन महीने पहले की गई थी। हालांकि, वर्ल्ड वॉर टू के कारण यह इवेंट उस साल आयोजित हो नहीं पाया। हालांकि, इस साल कुछ फिल्मों की इस इवेंट में प्राइवेट स्क्रीनिंग जरूर की गई थी।

Tag: #nextindiatimes #CannesFilmFestival #Hollywood

RELATED ARTICLE