39.2 C
Lucknow
बुधवार, जून 24, 2026

बाफ्टा अवार्ड्स क्या है, दुनिया भर में कौन से पुरस्कार हैं फेमस?

एंटरटेनमेंट डेस्क। हर साल कई देशों में विभिन्न प्रकार के अवॉर्ड फंक्शन आयोजित किए जाते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि कौन सा देश किस तरह के पुरस्कार समारोहों का आयोजन करता है और कब से उसकी शुरुआत हुई है।

यह भी पढ़ें-जानें कैसे पड़ा एमी अवॉर्ड्स का नाम, बड़ा ही दिलचस्प है किस्सा

बाफ्टा अवार्ड्स:

ब्रिटिश अकादमी ऑफ फिल्म और टेलीविजन आर्ट्स द्वारा प्रदत्त एक वार्षिक पुरस्कार है, जिसे बाफ्टा पुरस्कार भी कहा जाता है। पहला Bafta Awards समारोह 1949 में आयोजित किया गया था और इस समारोह को पहली बार बीबीसी पर 1956 में प्रसारित किया गया था।

ऑस्कर अवार्ड्स:

अमेरिका की एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज द्वारा दिए जाने वाला पुरस्कार ऑस्कर के नाम से जाना जाता है। शुरुआत में ये एक एनजीओ था, जिसकी 230 लोगों ने 100 डॉलर की फीस देकर सदस्यता ग्रहण की थी। पहली बार एकेडमी अवॉर्ड समारोह साल 1929 में आयोजित किया गया था।

नोबेल पुरस्कार:

डाइनामाइट का आविष्कार करने वाले ‘अल्फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल’ ने अपनी वसीयत में मानवता को लाभ पहुंचाने वाले लोगों को अपनी संपत्ति में से पुरस्कार देने की इच्छा जताई थी। इसके चलते 27 नवंबर 1895 को उन्होंने अपनी आखिरी वसीयत लिखी थी। इसी वसीयत के आधार पर नोबेल पुरस्कारों की स्थापना हुई और 1901 में पहली बार नोबेल पुरस्कार दिया गया।

दि बुकर प्राइज:

बुकर प्राइज हर साल अंग्रेजी भाषा में लिखे गए और यूके या आयरलैंड में पब्लिश हुए सर्वश्रेष्ठ नोवेल को दिया जाता है। इसकी शुरुआत साल 1969 में शुरुआत हुई थी।

ग्रैमी पुरस्कार:

संगीत के लिए दिए जाने वाले इस सबसे बड़े अवॉर्ड की शुरुआत साल 1959 में हुई थी। तब से लेकर अब तक हर साल यह अवॉर्ड अमेरिका की नेशनल एकेडमी ऑफ रिकॉर्डिंग आर्ट्स एंड साइंसेज (NARAS) की तरफ से विजेताओं को दिया जाता है।

Tag: #nextindiatimes #BaftaAwards #Entertainment

RELATED ARTICLE