39 C
Lucknow
Sunday, May 17, 2026

गेंदे का फूल करेगा प्रोटीन की कमी दूर, बस इस तरीके से करें इस्तेमाल

लाइफस्टाइल डेस्क। पूजा की थाली और घर के आंगन को महकाने वाला गेंदे (Marigold) का फूल शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी करने के काम आ सकता है। यकीन नहीं हो रहा न आपको? हाल ही में हुई एक हैरान कर देने वाली रिसर्च ने कुछ ऐसे ही दावे किए हैं। आइए जानते हैं कि कैसे यह खूबसूरत फूल जल्द ही एक सुपरफूड बनकर हमारी डाइनिंग टेबल का हिस्सा बन सकता है।

यह भी पढ़ें-लंच या डिनर के तुरंत बाद न खाएं तरबूज, भयंकर गैस और ब्लोटिंग से हो जाएगा बुरा हाल

रिसर्च में यह पाया गया है कि इस फूल के एक्सट्रैक्ट में जबरदस्त पोषण क्षमता छिपी हुई है, जो अब तक दुनिया की नजरों से छिपी हुई थी। जब गेंदे के फूल की तुलना अन्य जंगली फूलों से की गई, तो नतीजे काफी हैरान करने वाले थे। गेंदे के फूल में 20% से 27% तक प्रोटीन की मात्रा पाई गई है। इसके साथ ही, इसमें एसेंशियल अमीनो एसिड का स्कोर भी काफी ज्यादा है, जो शरीर के बेहतर विकास के लिए जरूरी होते हैं।

सिर्फ प्रोटीन ही नहीं, यह फूल फेनोलिक्स और फ्लेवोनोइड्स जैसे तत्वों से भी भरपूर है, जो इसे पोषण के लिहाज से एक बेहतरीन फूड बना सकते हैं। हालांकि इस बात को समझना जरूरी है कि भले ही गेंदे के फूल में प्रोटीन पाया गया है, लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आप घर या बाजार में मिलने वाले गेंदे के फूलों को सीधे खाना शुरू कर दें।

स्टडी के अनुसार, गेंदे के फूल से प्रोटीन लेने के लिए खास प्रोसेसिंग और एक्स्ट्रैकशन तकनीकों की जरूरत होती है। फिलहाल इसे घर पर खाने की सलाह नहीं दी जाती है क्योंकि सजावट या पूजा के लिए उगाए जाने वाले फूलों में कीटनाशकों का भारी इस्तेमाल हो सकता है, जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं।

Tag: #nextindiatimes #Marigold #Lifestyle

RELATED ARTICLE