29 C
Lucknow
Friday, May 15, 2026

लंच या डिनर के तुरंत बाद न खाएं तरबूज, भयंकर गैस और ब्लोटिंग से हो जाएगा बुरा हाल

हेल्थ डेस्क। हाल ही में मुंबई में डिनर में बिरयानी खाने के बाद तरबूज (Watermelon) खाने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत की खबर ने सभी को डरा दिया है। चिलचिलाती धूप से राहत पाने के लिए लोग अक्सर ऐसे फूड्स का सहारा लेते हैं, जो शरीर में ठंडक बनाए रखे। तरबूज इन्हीं फूड्स में से एक है, पानी का बेहतरीन सोर्स होने के साथ सेहत के लिए काफी फायदेमंद भी होता है।

यह भी पढ़ें-ये लोग न खाएं आंवला, फायदे की जगह हो जाएगा नुकसान

गर्मियों में हमारा पाचन नेचुरली थोड़ा सुस्त हो जाता है।शरीर अपना ज्यादातर फोकस हमारे बॉडी टेम्परेचर को कंट्रोल करने में लगा देता है। अब ऐसे में जब हम कोई भारी खाना (प्रोटीन या फैट से भरपूर) खाते हैं, तो पेट उसे धीरे-धीरे पचाता है। वहीं, तरबूज में 90 प्रतिशत से ज्यादा पानी होता है, इसलिए यह पेट में जाते ही बहुत तेजी से पचता है।

ऐसे में जब आप कुछ भारी खाते हैं और उसके ऊपर से तरबूज खा लेते हैं, तो तरबूज पेट में जाकर बाकी खाने के पचने का इंतजार करने लगता है।इसी इंतजार की वजह से वह आंतों में फर्मेंट होने लगता है, जिससे गैस और ब्लोटिंग की समस्या होने लगती है। तरबूज कोई हानिकारक फल नहीं है, बल्कि यह गर्मियों का सुपरफूड है। बस इसे खाते समय की गई कुछ गलतियां इसे नुकसानदेह बना देती है।

इसे हमेशा दो मील के बीच के समय जैसे मिड-मॉर्निंग या शाम को खाएं। लंच या डिनर के ठीक बाद इसे खाने से बचें। तरबूज को दूध, दही या किसी तली-भुनी चीज के साथ बिल्कुल मिक्स न करें। इसे हमेशा अकेला ही खाएं। एक बार में बहुत सारा तरबूज खाने से बचें। ज्यादा मात्रा पेट के एसिडिक बैलेंस को बिगाड़ सकती है।

Tag: #nextindiatimes #Watermelon #Health

RELATED ARTICLE