29 C
Lucknow
Wednesday, May 6, 2026

सिद्धार्थनगर में हुआ शिक्षामित्र सम्मान समारोह, किया गया मानदेय वृद्धि प्रतीक चेक वितरण

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर से प्रदेश के शिक्षामित्रों (Shikshamitra) को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री द्वारा डमी चेक वितरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सिद्धार्थनगर के लोहिया कला भवन में भी दिखाया गया। इस अवसर पर जिले के 2556 शिक्षामित्रों को प्रतीकात्मक चेक सौंपे गए, जिससे उनके चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर में रील के चक्कर में पानी की टंकी में फंसे बच्चे, हेलीकॉप्टर से हुआ रेस्क्यू

सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय स्थित लोहिया कला भवन आज उत्साह और उमंग का केंद्र बना रहा। गोरखपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यहां एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया गया, जहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के हित में सरकार के संकल्पों को दोहराया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि पहले शिक्षामित्रों को 3500 रुपये मानदेय मिलता था, जिसे बढ़ाकर 10 हजार किया गया और अब इसमें आठ हजार रुपये की वृद्धि कर 18 हजार रुपये प्रतिमाह किया गया है, जो एक अप्रैल से लागू है। उन्होंने शिक्षामित्रों से गुणवत्तापूर्ण, डिजिटल व तकनीकी शिक्षा देने और स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने की अपील की।

प्रसारण समाप्त होने के बाद, लोहिया कला भवन में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम के दौरान जिले के कुल 2556 शिक्षामित्रों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल और सदर विधायक श्याम धनी राही ,बांसी विधायक जय प्रताप सिंह शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा एवं जिलाधिकारी शिवरणप्पा जीएन सहित जिले के अधिकारियों द्वारा डमी चेक वितरित किए गए। प्रशासन के आला अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में जब इन शिक्षामित्रों को सम्मान स्वरूप चेक मिले, तो पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)

Tag: #nextindiatimes #Shikshamitra #Siddharthnagar

RELATED ARTICLE