26 C
Lucknow
Tuesday, May 5, 2026

आयुष्मान भारत योजना (PMJAY): घर बैठे ऐसे बनाएं आयुष्मान कार्ड

डेस्क। केंद्र सरकार की कई ऐसी अहम योजनाएं हैं जिन्हें ममता बनर्जी की सरकार ने बंगाल में लागू नहीं होने दिया है, लेकिन अब पीएम मोदी ने ऐलान किया है कि इन योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाएगा। शुरुआत आयुष्मान भारत योजना से होगी।

यह भी पढ़ें-यूपी राशन कार्ड 2026: नई लिस्ट में कट गया नाम, जोड़ने का आखिरी मौका

क्या है आयुष्मान भारत योजना:

आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) भारत सरकार की एक प्रमुख स्वास्थ्य योजना है, जो पात्र परिवारों को सरकारी और निजी सूचीबद्ध अस्पतालों में माध्यमिक और तृतीयक उपचार के लिए प्रति वर्ष ₹5 लाख तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा प्रदान करती है। यह दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजनाओं में से एक है, जिसका उद्देश्य गरीब और कमजोर वर्गों को गंभीर बीमारियों के लिए वित्तीय सुरक्षा देना है।

इन दस्तावेजों की होती है जरूरत:

आधार कार्ड
राशन कार्ड
लेबर रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट

ऐसे बनाएं कार्ड:

आप अपने मोबाइल में आयुष्मान ऐप डाउनलोड करके आसानी से कार्ड बना सकते हैं।

-ऐप खोलने के बाद ‘Beneficiary’ के रूप में लॉगिन करें और अपना मोबाइल नंबर डालें।
-इसके बाद OTP के जरिए वेरिफिकेशन होगा।
-फिर आपको योजना (PMJAY) और राज्य से जुड़ी जानकारी भरनी होगी, जिससे आपकी प्रोफाइल तैयार हो जाती है।
-इसके बाद ‘Search By’ विकल्प में जाकर आधार नंबर, फैमिली आईडी या राशन कार्ड नंबर दर्ज करें।
-कैप्चा भरने के बाद आपकी पात्रता चेक होगी।
-अगर आप योजना के लिए योग्य हैं, तो e-KYC प्रक्रिया पूरी करें।
-इसके बाद आपका आयुष्मान कार्ड तैयार हो जाएगा, जिसे आप PDF के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं।

इन बीमारियों का होगा इलाज:

हालिया अपडेट के अनुसार 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी नागरिकों को, आय की परवाह किए बिना, इस योजना का लाभ मिलेगा। यह योजना पूरी तरह से कैशलेस और पेपरलेस है। लाभार्थी अपना आयुष्मान कार्ड के माध्यम से सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज करवा सकते हैं। इसमें कैंसर, न्यूरोसर्जरी, हृदय रोग, किडनी ट्रांसप्लांट, और बोन मैरो ट्रांसप्लांट जैसी गंभीर बीमारियां शामिल हैं।

Tag: #nextindiatimes #PMJAY #AyushmanYojana

RELATED ARTICLE