स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2026 में अंपायर के कई फैसले विवादों में रहे हैं। आईपीएल के मौजूदा सीजन में अंपायरिंग की कई ऐसी गलतियां देखने को मिली हैं, जिनसे फैंस निराश हुए हैं। गुजरात टाइटंस के ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार का भागते हुए कैच लिया। तीसरे अंपायर ने होल्डर को आउट दिया। इसके बाद आरसीबी के प्लेयर अंपायर के इस फैसले से खुश नजर नहीं आए।
यह भी पढ़ें-जानें कितनी होती है क्रिकेट में इस्तेमाल होने वाले स्टंप्स की कीमत?
आईपीएल 2026 के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हुआ। इस मुकाबले में हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन का कैच बाउंड्री के बेहद करीब फिल सॉल्ट ने लिया। तीसरे अंपायर रोहन पंडित ने क्लासेन को आउट करार दिया। वह अंपायर के फैसले से खुश नजर नहीं आए। रीप्ले में दिखा कि सॉल्ट का पैर बाउंड्री कुशन को टच कर रहा था।

कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच में भी फिन एलन के कैच आउट के फैसले पर सवाल उठे। तीसरे अंपायर ने फैसला लेने में जल्दबाजी की जिससे एलन को पवेलियन जाना पड़ा। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बल्लेबाज फिन एलन के आउट होने पर अधिकारियों ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ मैच के दौरान जल्दबाजी में फैसला सुनाते हुए उन्हें आउट करार दिया, जिसके बाद उनके फैसले की बारीकी से जांच की गई।
कोलकाता नाइट राइडर्स के अंगकृष रघुवंशी को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ मैच के दौरान फील्डिंग में बाधा डालने के लिए आउट दिया गया। रघुवंशी ने मिड-ऑन की तरफ गेंद को हल्के से टैप किया और एक रन लेने के लिए दौड़ना शुरू किया, लेकिन कैमरन ग्रीन ने उन्हें वापस पवेलियन भेज दिया। रघुवंशी अपना विकेट बचाने के लिए उल्टे पैर भागे और उन्होंने डाइव लगाई। इसी दौरान मोहम्मद शमी का एक थ्रो रघुवंशी को जाकर लगा। लखनऊ ने आउट की अपील कर दी। तीसरे अंपायर रोहन पंडित ने उन्हें फील्डिंग में बाधा डालने के लिए अंगकृष रघुवंशी को आउट करार दिया।

कोलकाता और लखनऊ के रोमांचक मुकाबले के दौरान मैदान पर मौजूद अंपायरों ने ऋषभ पंत के छक्के को चौका करार दिया। यह घटना 12वें ओवर की पहली गेंद पर घटी, जब एलएसजी के कप्तान पंत ने केकेआर के कार्तिक त्यागी की गेंद पर शॉर्ट फाइन-लेग के ऊपर से छक्का लगाया। अंपायर ने बिना दोबारा जांच किए इसे चौका करार दे दिया। मैच सुपर ओवर में चला गया और एलएसजी हार गई।
गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज अरशद खान को गेंद फेंकते समय रिप्ले में ओवरस्टेप करते हुए पकड़ा गया। इसे न तो ऑन-फील्ड अंपायर और न ही थर्ड अंपायर ने पकड़ा। यह घटना चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ हुई। सीएसके के बल्लेबाज जेमी ओवरटन स्ट्राइक पर थे और उन्होंने खान की गेंद पर चौका लगाया। अंपायर ने इसे नो बॉल नहीं दी। हैरानी की बात यह है कि अगली ही गेंद पर ओवरटन आउट हो गए।
Tag: #nextindiatimes #IPL2026 #sports




