टेक्नोलॉजी डेस्क। Motorola ने अपनी G सीरीज का लेटेस्ट Moto G87 लॉन्च कर दिया है। ये डिवाइस पिछले साल लॉन्च हुए Moto G77 का अपग्रेडेड वर्जन बताया जा रहा है। इस बार फोन में ज्यादा शार्प डिस्प्ले, बेहतर रिज़ॉल्यूशन वाला प्राइमरी कैमरा, दमदार ड्यूरेबिलिटी रेटिंग और लेटेस्ट Android 16 देखने को मिल रहा है।
यह भी पढ़ें-Samsung Galaxy A07 5G लॉन्च, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस डिवाइस में 6.78-इंच का 1.5K Extreme AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही इस फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। फोन को पावर देने के लिए इस डिवाइस में 6nm MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट मिल रहा है। डिवाइस में Arm Mali-G57 MC2 GPU मिल रहा है।

इसके साथ ही डिवाइस में 4GB या 8GB LPDDR4x RAM, 128GB या 256GB UFS 2.2 स्टोरेज ऑप्शन मिल रहा है। RAM Boost फीचर की मदद से आप फोन की RAM को वर्चुअली 24GB तक बढ़ा सकते हैं। इस बार फोन में सबसे बड़ा अपग्रेड इसके रियर कैमरा सिस्टम में हुआ है, जहां डिवाइस में 200MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। साथ ही फोन में Optical Image Stabilization और Ultra Pixel टेक्नोलॉजी भी मिल रही है।
कंपनी का दावा है कि ये टेक्नोलॉजी कम लाइट में फोटो खींचने के लिए लाइट सेंसिटिविटी को 16 गुना तक बढ़ा सकती है। साथ ही डिवाइस के पिछले हिस्से में f/2.2 अपर्चर वाला 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस भी मिल रहा है, जबकि सेल्फी के लिए फोन में सामने की तरफ 32MP का कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा डिवाइस में 5200mAh बैटरी, 30W TurboPower चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। कीमत की बात करें तो Moto G87 की शुरुआती कीमत 399 यूरो यानी लगभग 45 हजार रुपये है।
Tag: #nextindiatimes #MotoG87 #Motorola




