स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2026 शुरू होने से पहले एम एस धोनी को चोट लग गई थी। इसकी वजह से वे शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाए। हाल ही में वे पूरी तरह से फिट हो गए हैं और चेपॉक में गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले मैच से पहले उन्होंने ट्रेनिंग भी की है। हालांकि इस सीजन में वे अभी तक एक भी मैच नहीं खेले हैं। धोनी ने खुद ही अभी ना खेलने का फैसला किया है।
यह भी पढ़ें-धोनी से लेकर रिंकू सिंह तक, जानें कौन है IPL 2026 के सबसे बड़े फिनिशर?
उम्मीद है कि एम एस धोनी को आईपीएल 2026 के लिए उनके पूरे 4 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट दिया जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें एक अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर रिटेन किया था क्योंकि वे सीजन की शुरुआत से ही टीम का हिस्सा थे इस वजह से आईपीएल के नियमों के तहत उनकी बेस सैलरी सुरक्षित रहती है। भले ही वे चोट की वजह से मैच ना खेल पाएं।

बीसीसीआई और आईपीएल के नियमों के मुताबिक एक बार जब कोई खिलाड़ी आधिकारिक तौर पर टीम का हिस्सा बन जाता है और सीजन के दौरान उपलब्ध रहता है तो उसके कॉन्ट्रैक्ट की रकम सुरक्षित रहती है। टूर्नामेंट के दौरान चोट लगने पर सैलरी में कटौती नहीं होती। इसका मतलब है कि धोनी को उनकी 4 करोड़ रुपये की रिटेंशन फीस पूरी मिलेगी।
आईपीएल 2026 से खिलाड़ियों को हर मैच के लिए ₹7.5 लाख ज्यादा मिलते हैं। एक और जरूरी बात है इंश्योरेंस। आईपीएल के खिलाड़ियों का इंश्योरेंस होता है। जिसके तहत अगर कोई खिलाड़ी चोट की वजह से मैच नहीं खेल पता तो अक्सर फ्रेंचाइजी को उसकी भरपाई मिल जाती है। इससे यह पक्का होता है कि खिलाड़ी की कमाई और टीम की फाइनेंशियल प्लानिंग दोनों ही स्थिर बनी रहे।
Tag: #nextindiatimes #IPL2026 #MSDhoni




