32 C
Lucknow
Tuesday, April 28, 2026

हीटवेव में वर्कआउट करते समय बरतें सावधानी, एक्सरसाइज का ये है सबसे सही समय

हेल्थ डेस्क। तपती गर्मी (Heatwave) और लू के थपेड़ों के बीच खुद को फिट बनाए रखना एक बड़ी चुनौती है। तेज गर्मी में अगर सावधानी न बरती जाए, तो वर्कआउट करना शरीर के लिए जितना फायदेमंद है, उतना ही जोखिम भरा भी हो सकता है। गर्मी में एक्सरसाइज करते समय शरीर से पसीना ज्यादा निकलता है, जिससे डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें-लू से बचने के लिए ऐसे करें प्याज का सेवन, शरीर को मिलेंगे गजब के फायदे

कड़कती धूप में वर्कआउट करना आपके स्वास्थ्य को बिगाड़ सकता है। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक एक्सरसाइज करने से बचें। गर्मी में एक्सरसाइज करने का सबसे अच्छा समय सुबह का वक्त है, जब वातावरण में थोड़ी ठंडक होती है। अगर सुबह समय नहीं मिल पाता, तो शाम को भी वर्कआउट कर सकते हैं।

गर्मी में पसीने के जरिए शरीर से जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स बाहर निकल जाते हैं। एक्सरसाइज शुरू करने से 20-30 मिनट पहले कम से कम 2 गिलास पानी पिएं। हर 15-20 मिनट में पानी की चुस्कियां लेते रहें। सादे पानी के अलावा नारियल पानी, नींबू पानी या ओआरएस का घोल लें, ताकि शरीर में सोडियम और पोटेशियम का संतुलन बना रहे।

जिम के टाइट कपड़े गर्मी में परेशानी पैदा कर सकते हैं। हमेशा सूती या ड्राय-फिट फैब्रिक वाले ढीले कपड़े पहनें जो पसीने को सोख सकें और हवा का संचार होने दें। गहरे रंग के कपड़े गर्मी को सोखते हैं, इसलिए हल्के रंगों के कपड़े चुनें।

गर्मी में मांसपेशियों पर तनाव जल्दी आता है। इसलिए सीधे हैवी वेट उठाने या तेज दौड़ने के बजाय 10 मिनट स्ट्रेचिंग और हल्का वार्म-अप करें। वर्कआउट खत्म करने के तुरंत बाद ठंडे पानी से न नहाएं। शरीर के तापमान को सामान्य होने दें, फिर रिलैक्स करें।

Tag: #nextindiatimes #Lifestyle #Health #Heatwave

RELATED ARTICLE

close button