41 C
Lucknow
Friday, April 24, 2026

लू से बचने के लिए ऐसे करें प्याज का सेवन, शरीर को मिलेंगे गजब के फायदे

लाइफस्टाइल डेस्क। पारा बढ़ने के साथ ही हीटवेव यानी लू की समस्या बढ़ने लगती है। ऐसे में शरीर को ठंडा रखना सबसे बड़ी चुनौती बन जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं लू से बचने का रामबाण इलाज आपकी रसोई में ही छिपा है। हम बात कर रहे हैं कच्चे प्याज की।

यह भी पढ़ें-रेड, ऑरेंज और येलो; जानें कितने डिग्री तापमान में कौन-सा अलर्ट होता है जारी?

प्याज (Onions) का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह शरीर के तापमान को कंट्रोल करने में मदद करता है। प्याज में मौजूद तत्व शरीर के तापमान को सामान्य बनाए रखते हैं। इसलिए गर्मी के मौसम में इसे सलाद के रूप में खाने से शरीर भीतर से ठंडा रहता है। गर्मियों में अक्सर पाचन क्रिया सुस्त हो जाती है, जिससे अपच, गैस और भूख न लगने जैसी समस्याएं होती हैं। प्याज में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पेट को साफ रखने में मदद करता है। साथ ही, प्याज में ऐसे एंजाइम्स भी होते हैं, जो खाने को पचाने में मदद करते हैं।

प्याज में पानी की मात्रा ज्यादा होती है। गर्मियों में जब पसीने के जरिए शरीर से इलेक्ट्रोलाइट्स बाहर निकल जाते हैं, तब कच्चा प्याज शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। यह एक नेचुरल कूलिंग एजेंट की तरह काम करता है। प्याज में विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

गर्मियों में इन्फेक्शन का खतरा काफी रहता है। प्याज में मौजूद क्वेरसेटिन नाम का फ्लेवोनोइड शरीर के सेल्स को नुकसान से बचाता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है, ताकि आप मौसमी बीमारियों से लड़ सकें। प्याज का पूरा फायदा पाने के लिए कोशिश करें कि आप इसे कच्चा खाएं। इसे सलाद में या रायते में मिलाकर खा सकते हैं।

Tag: #nextindiatimes #Onions #Lifestyle #Health #Heatwave

RELATED ARTICLE

close button