मुंबई। आईपीएल 2026 के बीच एक बार फिर Harbhajan Singh और श्रीसंत के ‘थप्पड़कांड’ की आवाज गूंज उठी है। 2008 में हुए विवाद ने उस वक्त काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अब श्रीसंत के बयान से एक बार फिर यह वाकया सुर्खियों में आ गया है। दरअसल श्रीसंत ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भज्जी ने थप्पड़कांड पर आधारित एक विज्ञापन से करीब 1 करोड़ रुपये कमाए हैं। अब उन्होंने हरभजन को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक भी कर दिया है।
यह भी पढ़ें-हरभजन सिंह को मिली CRPF सिक्योरिटी, जानें इसमें कितने कमांडोज की होती है तैनाती
दरअसल हरभजन सिंह और एस श्रीसंत फील्ड पर अपने एग्रेसिव नेचर के लिए जाने जाते थे। दोनों ही खिलाड़ियों को अक्सर अपने विरोधियों से उलझते हुए देखा जाता था। आईपीएल 2008 के दौरान हरभजन सिंह ने बीच मैदान पर ही श्रीसंत को थप्पड़ जड़ दिया था। इस थप्पड़ के बाद भज्जी प्रतिबंध और जुर्मानों में बुरी तरह फंसे थे।

यह घटना आईपीएल 2008 में जब हुई थी, तब हरभजन मुंबई इंडियंस के लिए और श्रीसंत किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेल रहे थे। मैच के बाद हरभजन सिंह ने बीच मैदान पर एस श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया था। इस घटना के बाद श्रीसंत को मैदान पर रोते हुए देखा गया था। हालाँकि हरभजन ने इस घटना पर अफसोस ज़ाहिर करते हुए कहा था कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था।
श्रीसंत को थप्पड़ मारने के बाद हरभजन सिंह को कुल 11 मैचों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था. इसके अलावा उन पर एक मैच फीस का जुर्माना भी लगाया गया था। इस तरह उन्हें थप्पड़ कांड के बाद प्रतिबंध और जुर्मानों ने परेशान किया था। भज्जी ने ये भी कहा था कि अगर उन्हें मौका मिलेगा, तो वह अपनी इस गलती को सुधारना ज़रूर चाहेंगे।
Tag: #nextindiatimes #HarbhajanSingh #IPL2026 #Sreesanth




