मुंबई। ईशान किशन (Ishan Kishan) और अदिति हुंडिया रिलेशनशिप में हैं। वहीं अर्शदीप सिंह पंजाबी एक्ट्रेस समरीन कौर को डेट कर रहे हैं। अर्शदीप सिंह और समरीन कौर के रिलेशन की खबर पहली बार क्रिकेटर के सोशल मीडिया पोस्ट से आई। बाद में दोनों को एयरपोर्ट पर साथ देखा गया। समरीन पंजाब किंग्स को सपोर्ट करने के लिए भी आईं, जिसने इन खबरों को और हवा दी। दोनों साथ में गुरूद्वारे भी गए थे।
यह भी पढ़ें-IPL 2026 में अभी तक किसके नाम हैं सबसे ज्यादा चौके-छक्के? देखें कौन है नंबर-1
समरीन कौर अभिनेत्री हैं, जिनका जन्म जम्मू एंड कश्मीर में हुआ था। क्रिकेट वर्ल्ड कप 1983 की जीत पर बनी फिल्म ’83’ में भी उन्होंने काम किया। इसके आलावा वह सरदार जी 2, नेल पॉलिश में भी नजर आईं। समरीन कौर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके 4.5 मिलियन (45 लाख) फॉलोअर्स हैं। वह सोशल मीडिया पर लगातार अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं।

ईशान किशन और अदिति हुंडिया एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, इसकी खबर तो काफी पहले से थी लेकिन इस साल फरवरी में ईशान के दादा ने एक इंटरव्यू में कन्फर्म किया था कि ईशान और हुंडिया रिलेशनशिप में हैं। अदिति हुंडिया एक मॉडल और फैशन एंटरप्रेन्योर हैं। जयपुर की रहने वाली अदिति मिस इंडिया 2017 में फाइनलिस्ट थी। उन्होंने मिस दिवा 2018 का खिताब भी जीता है।
अदिति हुंडिया (29) ईशान किशन (27) से 2 साल बड़ी हैं। ईशान टी20 वर्ल्ड कप 2026 विनिंग टीम का हिस्सा थे। फाइनल जीतने के बाद अदिति हुंडिया को ईशान के साथ मैदान पर देखा गया, ये फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं थी। अदिति भी इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती हैं, उनके करीब 7 लाख फॉलोअर्स हैं।
Tag: #nextindiatimes #IshanKishan #Sports #ArshdeepSingh #Cricket




