मेष:आपके द्वितीय भाव (धन का क्षेत्र) में शुक्रदेव की उपस्थति आपको वित्तीय स्थिरता देगी। आपकी आय का प्रवाह निरंतर बना रहेगा, जो एक सकारात्मक संकेत है। बारहवें भाव के सक्रिय होने से खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। फिजूलखर्ची से बचें और निवेश करते समय सावधानी बरतना ही बुद्धिमानी होगी। आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स से लाभ मिलने की अच्छी संभावना है।
वृषभ: आपके दशम भाव (कर्म क्षेत्र) में राहु की स्थिति करियर में अचानक बदलाव या बड़े अवसर ला सकती है। आपकी महत्वकांक्षा और फोकस बढ़ेगा, जो सफलता के लिए जरूरी है। सहकर्मियो के साथ बातचीत करते समय स्पष्टता बनाए रखें ताकि कोई गलतफहमी न हो। शांति और कुशलता से काम करते रहें, आपके प्रयासों को जल्दी ही उचित पहचान मिलेगी।
मिथुन: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में लाभ और सम्मान मिलेगा। परिवार में पिता और कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों की कृपा से आपको फायदा मिलेगा। आज परिवार के लोग आपको कोई उपहार दे सकते हैं। आज आप जीवनसाथी से सलाह लेकर कोई भी काम करेंगे तो उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। लव लाइफ भी आपकी आज सुखद रहेगी। किसी की मदद के लिए आपको आज आगे आना होगा।
कर्क : कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज बुद्धि और कार्यकुशलता से लाभ मिलेगा। व्यावसायिक योजनाओं को आज गति मिलेगी, जिससे आपको धन लाभ होगा। आपकी आर्थिक स्थिति आज मजबूत होगी। आज जल्दबाजी और भावुकता में आकर कोई भी निर्णय न लें, अन्यथा आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। आज शाम के समय आप अपने परिवार वालों के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे और किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर भी जा सकते हैं।
सिंह : सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज सामाजिक और राजनीतिक संपर्क से लाभ मिल सकता है। कारोबार में आज आपको लाभ का मौका मिलता रहेगा, कमाई में वृद्धि से आपका मन आज प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। आज आप कोई नया काम करेंगे तो वह जरूर पूरा होगा। विवाह योग्य लोगों के लिए भी आज अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। आज आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा।
कन्या: दशम भाव में विराजमान बृहस्पतिदेव आपके करियर की प्रगति में सहायक सिद्ध होंगे। आपको नई जिम्मेदारी या उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। ध्यान रहे, सातवें भाव के प्रभाव से टीम वर्क या साझेदारी में कुछ मतभेद हो सकता है। यदि जरूरत पड़े, तो स्वतंत्र रूप से कार्य करना बेहतर विकल्प होगा। क्लाइंट्स और सहकर्मियों के साथ बातचीत को स्पष्ट और ट्रांसपेरेंसी रखें।
तुला:सामाजिक संपर्कों और नेटवर्किंग के माध्यम से आज आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। ग्यारहवें भाव में चंद्रदेव आय के नये स्रोत खोलेंगे, जो सुखद रहेगा। हालांकि, केतु की स्थिति मन में थोड़ा असंतोष पैदा कर सकती है। जोखिम भरे निवेश करने के लिए आज का दिन बिलकुल भी उपयुक्त नहीं है। संयुक्त संपत्ति या साझा वित्तीय प्रबंधन बहुत ही सावधानी से करें।
वृश्चिक :अर्थिक मामलों में आज का दिन एवरेज रहेगा, इसलिए संयम रखें। साझेदारी या संयुक्त प्रयासों के जरिए धन लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि, बृहस्पतिदेव आठवें भाव में हैं, जो निवेश के मामलों में सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। कोई भी बड़ा वित्तीय जोखिम लेने से बचें क्योंकि अचानक खर्च बढ़ सकता है। योजनाबद्ध तरीके से चलना ही आज आपके लिए सुरक्षा कवच होगा।
धनु: पेशेवर जीवन में आज निरंतरता और स्थिरता बनी रहेगी, जो राहत की बात है। नौवें भाव में चंद्रदेव की उपस्थति सीनियर्स से उचित मार्गदर्शन मिलने का संकेत देती है। कार्यस्थल पर आपको अच्छी सलाह मिल सकती है जो भविष्य में काम आएगी। भावनात्मक भटकाव से बचें और अपने लक्ष्यों के प्रति पूरी तरह अनुशासित रहें। टीम वर्क और सहयोग के लिए बृहस्पतिदेव की स्थिति बहुत अनुकूल है।
मकर :करियर में स्थिरता तो रहेगी, लेकिन बातचीत के दौरान स्पष्ट रहना होगा। तीसरे भाव में बुद्धदेव की कमजोर स्थिति चर्चाओं में भ्रम पैदा कर सकती है। अपने काम को लेकर सटीक रहें और दस्तावेजों की जांच अच्छी तरह करें। बृहस्पतिदेव छठें भाव में हैं, जो समस्याओं को सुलझाएंगे और कम्पटीशन में जीतने में आपकी मदद करेंगे। आपकी हिम्मत ही आज बाधाओं को पार करने की कुंजी बनेगी।
कुंभ :संवाद और व्यक्तिगत प्रयासों के माध्यम से आपके करियर में सुधार होने के योग हैं। तीसरे भाव में सूर्यदेव का गोचर आपको नई पहल करने की शक्ति देगा। कार्यक्षेत्र में आप कुछ साहसी कदम उठा सकते हैं जिनकी सराहना होगी। हालांकि, कार्यस्थल पर साझेदारियों को लेकर थोड़ा सतर्क रहना जरूरी है। गलतफहमियों से बचने के लिए अपनी बात को स्पष्टता के साथ दूसरों के सामने रखें।
मीन: कार्यस्थल पर आज जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है, जिसे आप व्यवस्थित रखेंगे। सिंह राशि के चंद्रदेव छठे भाव में बैठकर समस्याओं को सुलझाएंगे। सेवा से जुड़े कार्यों में आपको सफलता मिलेगी और आपका सम्मान भी बढ़ेगा। निर्णय लेने में देरी या भ्रम आपके काम की गति को धीमा कर सकते हैं। एक समय में एक ही काम पर ध्यान दें ताकि बेहतर परिणाम प्राप्त हो सके।
Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope
(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुक व ट्विटर पर हमें फॉलो करें)




