42 C
Lucknow
Saturday, April 25, 2026

इस फिल्म की शूटिंग के दौरान जेल गए थे संजय दत्त, विवादों से ब्लॉकबस्टर हुई थी फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क। साल 1993 Sanjay Dutt के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था। उस दौरान न सिर्फ वह अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे थे, बल्कि उनकी निजी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल मची हुई थी। 33 साल पहले वह कौन सी फिल्म थी, जिसकी शूटिंग के दौरान संजय दत्त को जेल जाना पड़ा था?

यह भी पढ़ें-सिग्नल पर भीख मांग रही थीं मिस मिली, डायरेक्टर ने ऐसे बनाया स्टार

33 साल पहले जब संजय दत्त जब अपनी क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘खलनायक’ की शूटिंग कर रहे थे, उस दौरान एक बड़ा बवाल हो गया था। फिल्म का क्लाइमैक्स सीन शूट होने के बाद अभिनेता को 1993 के मुंबई बम ब्लास्ट केस में अवैध हथियार रखने के आरोप में जेल जाना पड़ा था। जिस वक्त संजय दत्त जेल गए थे, उस दौरान फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन का काम चल रहा था और एक आखिरी कोर्ट सीन शूट होना बाकी था। इस भारी विवाद के बीच बॉलीवुड में यह फुसफुसाहट शुरू हो गई थी कि अब ‘खलनायक’ बॉक्स ऑफिस पर नहीं चलेगी।

संजय दत्त के जेल जाने के बाद इस फिल्म के विरोध में कई जगह प्रदर्शन भी हुए। हालांकि इस विवाद के बीच ही निर्देशक सुभाष घई ने मौके पर चौका मारते हुए फिल्म कई जगहों पर फिल्म का शानदार प्रीमियर रखा। जमानत पर बाहर आने के बाद जब संजय दत्त अपनी को-स्टार माधुरी दीक्षित के साथ इस प्रीमियर पर पहुंचे, तो फैंस ने उनका जोरदार स्वागत किया।

संजय दत्त को जिस तरह से प्रीमियर पर दर्शकों का प्यार मिला, उससे सुभाष घई को यह यकीन हो गया था कि यह फिल्म फ्लॉप नहीं होगी। उन्होंने संजय दत्त की निजी जिंदगी को लेकर चल रहे विवाद का पूरा फायदा उठाते हुए इस फिल्म को 6 अगस्त 1993 में सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया।

Tag: #nextindiatimes #SanjayDutt #Entertainment #Bollywood

RELATED ARTICLE

close button