ऑटो डेस्क। TVS मोटर कंपनी न भारत में 2026 TVS Raider 125 के दो नए वेरिएंट्स लॉन्च किए हैं। इन नए वेरिएंट्स में अपडेटेड फीचर्स और रंग दिए गए हैं जबकि बाइक का स्पोर्टी लुक पहले जैसा ही रखा गया है। यह बाइक कई वेरिएंट्स में उपलब्ध है जिनकी शुरुआती कीमत 82,680 रुपए है। नए लॉन्च किए गए SXC DD वेरिएंट की कीमत 96,725 रुपए और TFT DD वेरिएंट की कीमत 98.500 रुपए रखी गई है।
यह भी पढ़ें-लॉन्च हुई धांसू स्पोर्ट बाइक RR300, Apache को देगी टक्कर
मैकेनिकल तौर पर 2026 TVS Raider 125 में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें वही 124.8cc का एयर और ऑयल-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर इंजन मिलता है जो 11.38hp की पावर और 11.2nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इस बाइक में iGO Assist फीचर दिया गया है जो जरूरत पड़ने पर टॉर्क को अस्थायी तौर से बढ़ाकर 11.75nm तक कर सकता है।

इस बाइक के अगले हिस्से में टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे 5-स्टेप एडजेस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए इलके अगले पहिए में 240mm का डिस्क ब्रेक और पिछले पहिए में 200mm का डिस्क ब्रेक मिलता है जो सिंगल-चैनल ABS के साथ आता है। इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल अलर्ट, राइट एनालिटिक्स, वेदर अपडेट और लाइव स्पोर्ट्स स्कोर जैसे कई कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, SXC DD वेरिएंट में पहले की तरह LCD कंसोल ही मिलता है लेकिन इसमें 85 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स दिए गए हैं।
TVS Raider 125 में LED हेडलैंप और टेल लैंप, ग्लाइड थ्रू ट्रैफिक टेक्नोलॉजी, साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ और फॉलो-मी-होम हेडलैंप जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 2026 मॉडल का सबसे बड़ा अपडेट इसके टॉप वेरिएंट में मिलने वाला नया फुल-कलर TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है जिसने पुराने LCD यूनिट की जगह ली है।
Tag: #nextindiatimes #2026TVSRaider125 #TVS




