41 C
Lucknow
Thursday, April 23, 2026

आज का दिन इन जातकों को नई शुरुआत के लिए रहेगा अच्छा, पढ़ें राशिफल

मेष:आज आपकी ही राशि यानी प्रथम भाव में सूर्यदेव विराजमान हैं, जो आपको गजब की शक्ति और प्रभावशाली व्यक्तित्व प्रदान करेंगे। मिथुन राशि के चंद्रदेव आपको सामाजिक मेलजोल और बेहतर सोच की ओर ले जायेंगे । देखा जाए तो बारहवें भाव में नीच बुध, मंगल और शनि की युति एक जटिल मानसिक स्थिति बना रही है, जहाँ आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। 

वृषभ :बारहवें भाव के सूर्यदेव आपको थोड़े खर्चे दे सकते हैं, लेकिन वे आपके व्यक्तित्व में निखार भी लाएंगे। ग्यारहवें भाव में बैठे नीच बुध, मंगल और शनि की वजह से बड़े भाई-बहनों या दोस्तों के साथ कुछ अनबन हो सकती है, इसलिए शांत रहें। शुक्रदेव प्रथम भाव में बैठकर आपके आकर्षण को बढ़ा रहे हैं, जिससे लोग आपकी ओर खिंचे चले आएंगे। करियर में आपकी मेहनत रंग लाएगी और कोई पुरानी रुकी हुई पेमेंट वापस मिल सकती है। 

मिथुन :ग्यारहवें भाव के सूर्यदेव आपको समाज में मान-सम्मान और बड़े अधिकारियों से लाभ दिलाएंगे। हालांकि, दसवें भाव में नीच के बुध और मंगल-शनि की उपस्थिति करियर में थोड़े उतार-चढ़ाव या बॉस के साथ बहस की स्थिति बना सकती है, अतः सतर्क रहें। बारहवें भाव के शुक्रदेव विलासिता पर खर्च कराएंगे, लेकिन यह खर्च आपको खुशी देगा। प्यार के मामले में आज आप काफी भावुक रहेंगे और पार्टनर के साथ दिल की बातें शेयर करेंगे। 

कर्क :दशम भाव में उच्च के सूर्यदेव आपके करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे, आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। हालांकि, नौवें भाव के नीच बुध और मंगल-शनि की युति भाग्य में थोड़ी रुकावट या पिता के साथ वैचारिक मतभेद पैदा कर सकती है। ग्यारहवें भाव के शुक्रदेव आपकी इनकम में बढ़ोतरी का संकेत दे रहे हैं। ध्यान रहे कि दूसरे भाव के केतु की वजह से संचित धन खर्च हो सकता है, इसलिए निवेश सोच-समझकर करें। 

सिंह :आठवें भाव में नीच बुध और मंगल-शनि की उपस्थिति अचानक कोई मानसिक तनाव या स्वास्थ्य संबंधी समस्या दे सकती है। दसवें भाव के शुक्रदेव ऑफिस में आपकी धाक जमाएंगे और आपको कलात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। करियर में राहु कोई बड़ा मौका दिला सकते हैं, पर दस्तावेजों पर बिना पढ़े साइन न करें। प्यार के मामले में आज का दिन पार्टनर के साथ खुशियां बांटने का है। 

कन्या:आज चंद्रमा और बृहस्पतिदेव आपके दसवें भाव यानी कर्म भाव में बैठकर आपके पेशेवर जीवन को नई दिशा देंगे। भाग्य भाव के शुक्रदेव आपको किस्मत का पूरा साथ दिलाएंगे और सुख-सुविधाओं में वृद्धि करेंगे। हालांकि, सातवें भाव में राशि स्वामी बुधदेव का नीच होना और मंगल-शनि की उपस्थिति शादीशुदा जीवन या बिजनेस पार्टनरशिप में तनाव पैदा कर सकती है। आठवें भाव के सूर्यदेव गुप्त धन या रिसर्च के कामों में सफलता दिला सकते हैं।

तुला: सातवें भाव में उच्च के सूर्यदेव आपके पार्टनर के व्यक्तित्व को प्रभावशाली बनाएंगे और आपको सामाजिक मान-सम्मान दिलाएंगे। हालांकि, छठे भाव के नीच बुध और मंगल-शनि की युति विरोधियों को सक्रिय कर सकती है और स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट ला सकती है। आठवें भाव के शुक्रदेव अचानक धन लाभ के योग बना रहे हैं। पांचवें भाव के राहु आपको किसी नए रचनात्मक प्रोजेक्ट में उलझा सकते हैं। 

वृश्चिक:आज चंद्रमा और बृहस्पतिदेव आपके आठवें भाव में गोचर करेंगे, जिससे अचानक लाभ या शोध कार्यों में रुचि बढ़ेगी। राशि स्वामी मंगलदेव पांचवें भाव में शनि के साथ हैं, जो संतान या शिक्षा को लेकर थोड़ी चिंता दे सकते हैं। छठे भाव के सूर्यदेव आपको शत्रुओं पर विजय दिलाएंगे और कॉम्पिटिशन में मजबूती देंगे। सातवें भाव के शुक्रदेव वैवाहिक जीवन में प्रेम और आकर्षण को बढ़ाएंगे। दसवें भाव के केतु काम के प्रति थोड़ा विरक्त महसूस करा सकते हैं, पर अपना फोकस न खोएं। 

धनु:पांचवें भाव के उच्च के सूर्यदेव आपकी संतान को सफलता दिलाएंगे और आपकी बुद्धि को प्रखर करेंगे। हालांकि, चौथे भाव में नीच बुध, मंगल और शनि की मौजूदगी घर में क्लेश या माता की सेहत को लेकर चिंता पैदा कर सकती है। तीसरे भाव के राहु आपको बहुत ज्यादा साहसी बनाएंगे, पर जोखिम भरे फैसलों से बचें। करियर में आज नए एग्रीमेंट साइन हो सकते हैं जो भविष्य में लाभदायक होंगे। प्यार के मामले में आज का दिन यादगार रहेगा, आप पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे।

मकर :चौथे भाव के सूर्यदेव घर में आपका प्रभाव बढ़ाएंगे, पर मानसिक शांति थोड़ी कम रह सकती है। पांचवें भाव के शुक्रदेव आपकी क्रिएटिविटी और लव लाइफ में खुशियां लाएंगे। दूसरे भाव के राहु पैसों के मामले में थोड़ी गड़बड़ कर सकते हैं, इसलिए लेन-देन साफ रखें। करियर में आज आपकी काबिलियत की तारीफ होगी। रिश्तों में तालमेल बिठाने के लिए आपको झुकना पड़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें, थकान की वजह से बदन दर्द हो सकता है।

कुंभ :राशि स्वामी शनिदेव दूसरे भाव में मंगल के साथ हैं, जो आर्थिक दबाव या वाणी में कठोरता दे सकते हैं। तीसरे भाव के उच्च के सूर्यदेव आपके पराक्रम को बढ़ाएंगे और छोटी यात्राओं से लाभ दिलाएंगे। प्रथम भाव के राहु आपको थोडा भ्रमित कर सकते हैं, इसलिए बड़े फैसले अनुभवी लोगों की सलाह से ही लें। चौथे भाव के शुक्रदेव घर में लग्जरी और सुख-शांति बढ़ाएंगे। करियर के लिहाज से आज का दिन नई शुरुआत के लिए अच्छा है, बस अपनी ईगो को बीच में न आने दें।

मीन: दूसरे भाव के उच्च के सूर्यदेव आपकी वाणी में अधिकार लाएंगे और धन संचय में मदद करेंगे। तीसरे भाव के शुक्रदेव कलात्मक कार्यों में रुचि बढ़ाएंगे। बारहवें भाव के राहु अचानक खर्चे या नींद में खलल पैदा कर सकते हैं। करियर में आज आपको अपनी प्लानिंग पर दोबारा विचार करने की जरूरत है। प्यार के मामले में पार्टनर के साथ घर की सुख-सुविधाओं पर ध्यान देना आपको करीब लाएगा।

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE

close button