41 C
Lucknow
Friday, April 24, 2026

Tesla ने लॉन्‍च किया Model Y का नया वेरिएंट, सिंगल चार्ज पर दौड़ेगी 681 KM

ऑटो डेस्क। Tesla ने भारत में अपने Tesla Model Y का नया L वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। यह मॉडल पहले से ज्यादा स्पेस, आराम और एडवांस फीचर्स के साथ आता है, जिससे यह फैमिली और लंबी दूरी के सफर के लिए और बेहतर विकल्प बन जाता है। नए वेरिएंट की सबसे बड़ी खासियत इसका लंबा व्हीलबेस है। इसकी वजह से कार के अंदर बैठने वालों को ज्यादा लेग स्पेस मिलता है, जिससे लंबे सफर में भी आराम बना रहता है।

यह भी पढ़ें-भारत में लांच हुई Tesla Model Y; यहां खुला पहला शोरूम, जानें फीचर्स

टेस्‍ला मॉडल वाई के नए वेरिएंट को 84.2 kWh की क्षमता की बैटरी के साथ ऑफर किया गया है। इस वेरिएंट को सिंगल चार्ज में 661 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। इसमें दी गई मोटर से इसे 340 हॉर्स पावर और 450 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। यह गाड़ी 3.44 सेकेंड में ही 20 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड पकड़ सकती है। निर्माता की ओर से इस वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 61.99 लाख रुपये रखी गई है।

कार में पहले की तरह मल्टीलिंक सस्पेंशन दिया गया है, लेकिन अब इसमें इलेक्ट्रॉनिक कंटीन्यूअसली वेरिएबल डैम्पिंग और अलग-अलग ड्राइव मोड्स भी शामिल किए गए हैं, जिससे ड्राइविंग ज्यादा स्मूद हो जाती है।इस वेरिएंट की रेंज 681 किलोमीटर तक है। इसकी टॉप स्पीड 201 किमी प्रति घंटा है और 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड सिर्फ 5 सेकंड में पकड़ लेती है।

इस नए मॉडल में ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है, जो खराब या गीली सड़कों पर बेहतर ट्रैक्शन देता है। इससे कार की ग्रिप और कंट्रोल दोनों बेहतर हो जाते हैं। शानदार लुक और दमदार बैटरी पैक से लैस Model Y लांग व्हीलबेस वेरिएंट की शुरुआती कीमत 61.99 लाख रुपये तय की गई है।

Tag: #nextindiatimes #TeslaModelY #Tesla

RELATED ARTICLE

close button