टेक्नोलॉजी डेस्क। Tecno Pop X 5G को लॉन्च कर दिया गया है। इसे कंपनी का सस्ता 5G फोन बताया जा रहा है। फोन के मेन स्पेसिफिकेशंस आपका दिल जीत लेंगे। फोन में 6GB रैम और 6500mAh की बैटरी है। फोन में कंपनी ने धांसू बिल्ड क्वालिटी दी है और यह MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन से लैस बताया गया है।
यह भी पढ़ें-Samsung Galaxy A07 5G लॉन्च, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा
भारतीय मार्केट में यह फोन सस्ते 5G स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया गया है। फोन में 6GB की रैम होगी। एक अन्य वेरिएंट 4GB रैम के साथ आपको मिलेगा। यह एरोस्पेस ग्रेड सीरीज के एल्युमिनियम कैमरा डेको डिवाइस के रूप में लांच किया गया है। फोन को कंपनी मजबूत बिल्ड क्वालिटी के साथ पेश किया है। इसमें IP64 Pro प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन है। इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गयी है और साथ में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।

फोन में कंपनी ने हॉराइजन शेप कैमरा मॉड्यूल दिया है। फोन को कंपनी ने ब्लू और ग्रीन कलर्स में लॉन्च किया है। कंपनी के अनुसार, फोन में USRP 3.0 टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है जिसके कारण यह 8 गुना तक बेहतर नेटवर्क स्पीड को सपोर्ट करेगा। यह फोन बजट सेग्मेंट में नया कंपीटिशन पैदा कर सकता है।
5जी फोन पॉप एक्स aerospace-grade aluminium camera deco डिजाइन पर बनाया गया है। इसकी रियर लुक कुछ हद तक iPhone Air जैसी है। यह स्मार्टफोन MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड बॉडी पर बनाया गया है जो कंपनी के अनुसार 1.5मीटर की उंचाई से गिरने पर भी मोबाइल को डैमेज नहीं होने देगी। वहीं फोन को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए इसे IP64 Pro रेटिंग भी दी गई है।
Tag: #nextindiatimes #TecnoPopX5G #Technology




