28 C
Lucknow
Wednesday, April 15, 2026

7,000mAh बैटरी वाला Realme Narzo 100 Lite 5G लांच; इतनी है कीमत

टेक्नोलॉजी डेस्क। Realme ने इंडियन मार्केट में अपना एक और नया फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Realme Narzo 100 Lite 5G के नाम से पेश किया है। कंपनी ने इस फोन को अपनी Narzo 100 सीरीज के पहले डिवाइस के तौर पर पेश किया है। यह डिवाइस देश में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon और कंपनी की वेबसाइट के जरिए दो अलग-अलग कलर ऑप्शन में आता है।

यह भी पढ़ें-Samsung Galaxy A07 5G लॉन्च, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा

Realme के इस नए डिवाइस में सबसे खास इसकी बैटरी है जहां आपको 7,000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस एक बार चार्ज करने पर 10 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकता है। साथ ही इसमें आपको 70 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक टाइम भी मिलेगी।

कीमत की बात करें तो Realme Narzo 100 Lite 5G की कीमत 13,499 रुपये से शुरू होती है जिसमें आपको 4GB + 64GB स्टोरेज वाला बेस मॉडल मिलता है जबकि इसके 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल की कीमत 14,499 रुपये है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में 6.8-इंच का LCD डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही डिवाइस में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिल रही है। फोन धूल और पानी की बूंदों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग ऑफर करता है।

फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में डुअल रियर कैमरा है, जहां 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, जिसके साथ एक सेकेंडरी कैमरा भी है। सेल्फी के लिए फोन में 5-मेगापिक्सल का कैमरा है। डिवाइस 1080p/30 fps तक की क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इसके अलावा फोन में 7,000mAh बैटरी, 15W वायर्ड चार्जिंग, रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और बाईपास चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Tag: #nextindiatimes #RealmeNarzo100Lite5G #Technology #Realme

RELATED ARTICLE

close button