ऑटो डेस्क। वाहन निर्माता बजाज की ओर से भारतीय बाजार में Bajaj Dominar 400 की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल को अपडेट के साथ फिर से लॉन्च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से पहले भी इसे बाजार में ऑफर किया जा रहा था।
यह भी पढ़ें-गजब के फीचर्स के साथ लांच हुई Kawasaki Versys 1100, देखें कीमत
इस मोटरसाइकिल को नए 350 सीसी के इंजन के साथ लॉन्च किया गया है। अब इसमें 349.13 सीसी की क्षमता का इंजन दिया गया है। इस इंजन से मोटरसाइकिल को 40.4 बीएचपी की पावर और 33.2 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ छह स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है। इससे पहले इस मोटरसाइकिल को 373 सीसी की क्षमता के इंजन के साथ ऑफर किया जा रहा था।

मोटरसाइकिल में निर्माता की ओर से एलईडी लाइट, ट्विन डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्ल्पिर क्लच, यूएसडी फॉर्क, ड्यूल चैनल एबीएस, दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक, स्प्लिट सीट, 13 लीटर की क्षमता का पेट्रोल टैंक दिया गया है। बजाज की इस मोटरसाइकिल को बाजार में Triumph, KTM, Royal Enfield जैसे निर्माताओं की 350 सीसी मोटरसाइकिल से चुनौती मिलेगी। इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ ही स्लिपर क्लच भी मिलता है।
इंजन छोटा होने के बावजूद राइडर्स को वही डोमिनार वाली फीलिंग और पावर मिलेगी, जिसका ब्रैंड वादा करता है। नई स्ट्रैटजी का सबसे ज्यादा लाभ ग्राहकों को बड़ी बचत के रूप में मिलेगा। निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल को कम क्षमता के इंजन के साथ लॉन्च किया गया है। इस कारण मोटरसाइकिल पर 40 की जगह 18 फीसदी टैक्स लगेगा। जिस कारण इसकी कीमत में 37 हजार रुपये की कमी आ गई है। अब इस मोटरसाइकिल को बाजार में 2.03 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया गया है।
Tag: #nextindiatimes #BajajDominar400 #Bajaj




