टेक्नोलॉजी डेस्क। इंफीनिक्स ने भारत में अपना एक और नया फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Infinix Note 60 Pro के नाम से पेश किया है। कंपनी ने इस डिवाइस को अपनी Note 60 लाइनअप के पहले मॉडल के तौर पर पेश किया है। यह नया स्मार्टफोन देश में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart और कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के जरिए तीन कलर ऑप्शन और दो स्टोरेज वेरिएंट में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
यह भी पढ़ें-Motorola के इस फोन पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, फीचर्स हैं बेहतरीन
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो डिवाइस में 6.78-इंच का 1.5K LTPS AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही डिवाइस 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिल रही है। डिवाइस Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन भी ऑफर कर रहा है। धूल और पानी की छींटों से बचाव के लिए इसमें IP64 रेटिंग है।

फोन को पावर देने के लिए इसमें Qualcomm का 4nm ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 चिपसेट मिल रहा है। डिवाइस में Adreno A810 GPU, 8GB LPDDR5 RAM और 8GB तक वर्चुअल RAM एक्सपेंशन भी मिल रहा है जिससे आपको 16GB तक RAM मिल जाएगी। फोन में 256GB तक की UFS 2.2 स्टोरेज भी मिल रही है। Infinix Note 60 Pro की कीमत 31,999 रुपये से शुरू होती है।
फोटोग्राफी के लिए इंफीनिक्स के इस डिवाइस में डुअल रियर कैमरा है, जहां 50-मेगापिक्सल (f/1.59) का प्राइमरी कैमरा है। डिवाइस में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS), 78-डिग्री का फील्ड ऑफ व्यू और ऑटोफोकस की सुविधा भी मिल रही है। फोन में 8-मेगापिक्सल (f/2.2) का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। सामने की तरफ फोन में 13-मेगापिक्सल (f/2.2) का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा डिवाइस में 6,500mAh बैटरी, 90W वायर्ड और 30W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।
Tag: #nextindiatimes #InfinixNote60Pro #Infinix




