30 C
Lucknow
Saturday, April 11, 2026

OnePlus का धांसू ‘Ultra’ मॉडल जल्द होगा लॉन्च, देखें क्या होंगे फीचर्स

टेक्नोलॉजी डेस्क। OnePlus Ace 6 को पिछले साल अक्टूबर में चीन में, चीनी स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी की एक मिड-रेंज ऑफर के तौर पर लॉन्च किया गया था। बाद में, दिसंबर 2025 में OnePlus Ace 6T के आने के साथ ही इस लाइनअप में एक और फोन एड हुआ। अब इस टेक कंपनी ने चीन में एक नए Ace फोन के लॉन्च को लेकर टीज करना शुरू कर दिया है, जिसे कथित तौर पर OnePlus Ace 6 Ultra के नाम से बाजार में उतारा जाएगा।

यह भी पढ़ें-OnePlus Nord 6 भारत में लॉन्च, 9000mAh बैटरी के साथ है दमदार कैमरा

OnePlus China के प्रेसिडेंट Li Jie Louis ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक नए OnePlus Ace सीरीज स्मार्टफोन के लॉन्च का संकेत दिया गया है। साथ ही ये टीज़र OnePlus के आधिकारिक Weibo पेज पर भी अपलोड किया गया था, जिसके साथ ये फ्रे़ज लिखा था: ‘OnePlus Ace New Product Month officially begins’। इससे यह संकेत मिलता है कि Ace सीरीज का अपकमिंग ये फोन इसी महीने के आखिर में लॉन्च किया जा सकता है।

इस टेक कंपनी ने अभी तक इस नए स्मार्टफोन के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी है, जिसमें इसका नाम, स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स या लॉन्च डेट शामिल है। उम्मीद है आने वाले हफ्तों में इन सभी डिटेल का एलान कर दिया जाएगा। हालिया रिपोर्ट्स, लीक्स और रूमर्स के आधार पर ये टीजर कथित OnePlus Ace 6 Ultra से जुड़ा हुआ है।

ये फोन अप्रैल में चीन में लॉन्च हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक OnePlus Ace 6 Ultra में फ्लैगशिप ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट लगा होगा, जो 3nm प्रोसेस पर बेस्ड है। इसमें एक फ़्लैट डिस्प्ले हो सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 165Hz तक होगा। कहा जा रहा है कि इस फोन में 8,000mAh की बैटरी होगी।

Tag: #nextindiatimes #OnePlusAce6Ultra #OnePlus

RELATED ARTICLE

close button