ऑटो डेस्क। Hyundai मोटर इंडिया लिमिटेड ने अपनी एंट्री लेवल हैचबैक ग्रैंड आई10 नियॉस का एक फीचर लोडेड ट्रिम वाइब एडिशन पेश किया है, जिसमें मौजूदा समय की जरूरतों को देखते हुए ना सिर्फ डैशकैम जैसे जरूरी फीचर दिए गए हैं। कंपनी ने ग्रैंड आई10 नियॉस का नया VIBE एडिशन लॉन्च किया है।
यह भी पढ़ें-खरीदें प्रदूषण न करने वाली ये Electric Cars, रेंज सस्ती और फीचर्स हैं दमदार
हुंडई ग्रैंड आई10 नियॉस के नए वाइब एडिशन के फीचर्स की बात करें तो इसमें रेड इंसर्ट के साथ ब्लैक इंटीरियर, ब्लैक पेंटेड 15 इंच के अलॉय व्हील, लेदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील, पुश बटन स्टार्ट के साथ स्मार्ट की, क्रूज कंट्रोल, प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, ऑटोमैटिक एसी, एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट वाला 8 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, रियर एसी वेंट्स और 6 एयरबैग्स के साथ ही टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसी खूबियां भी मिलती हैं।

नए वाइब एडिशन के साथ ही ग्रैंड आई10 नियॉस के अपडेटेड एस्टा वेरिएंट्स की खास बात यह है कि इसमें सेगमेंट फर्स्ट इन-बिल्ट डैशकैम दिया गया है। यह फीचर न केवल रोड सेफ्टी को बढ़ाता है, बल्कि इसमें ड्राइविंग और इमरजेंसी रिकॉर्डिंग, वेकेशन रिकॉर्डिंग और फोटो कैप्चर के साथ ही ऑन-डिमांड वीडियो जैसे कई रिकॉर्डिंग मोड्स भी दिए गए हैं। ग्रैंड आई10 नियॉस के नए वाइब एडिशन की एक और खास बात यह है कि इसमें टाइटन ग्रे मैट कलर मिलता है और यह इस सेगमेंट की इकलौती कार है, जो मैट फिनिश कलर के साथ आती है।

आपको बता दें कि हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड की सबसे किफायती कार ग्रैंड आई10 नियॉस में 1.2 लीटर कप्पा पेट्रोल इंजन मिलता है, जो कि 82 बीएचपी की पावर और 113.8 न्यूटन मीटर का पिक टॉर्क जेनरेट करता है। यह हैचबैक 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन में उपलब्ध है।
Tag: #nextindiatimes #Hyundai #Grandi10Nios #HyundaiMotorIndia




