34 C
Lucknow
Saturday, April 11, 2026

IPL 2026 में सुपर फ्लॉप रहे ये खिलाड़ी, लिस्ट में 4 भारतीय भी शामिल

स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2026 को शुरू हुए एक सप्ताह से ज्यादा समय हो चुका है। मगर इसी बीच कुछ दिग्गजों ने फ्लॉप प्रदर्शन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। यहां देख लीजिए अब तक IPL 2026 में फ्लॉप प्रदर्शन करने वाले दिग्गजों की टॉप-10 लिस्ट।

यह भी पढ़ें-दुनिया की 5 सबसे अमीर महिला क्रिकेटर कौन हैं? टॉप पर हैं ये भारतीय खिलाड़ी

-संजू सैमसन का बल्ला IPL 2026 में अब तक खामोश रहा है। CSK के लिए तीन पारियों में सिर्फ 22 रन, इस प्रदर्शन के कारण चेन्नई का टॉप ऑर्डर बिखरा हुआ नजर आ रहा है।

-दिल्ली कैपिटल्स ने इस बार केएल राहुल को ओपनिंग की जिम्मेदारी दी है लेकिन 2 पारियों में उनका स्कोर 0 और 1 रहा है। राहुल की नाकामी के बावजूद दिल्ली ने अब तक दोनों मैच जीते हैं।

-कैमरून ग्रीन 25.2 करोड़ सैलरी का दबाव झेल रहे हैं। वो अब तक KKR के सबसे फ्लॉप खिलाड़ियों में से एक रहे हैं, जो 2 पारियों में केवल 20 रन बना सके हैं।

-पिछले सीजन 196.25 के स्ट्राइक रेट से 524 रन बनाने वाले निकोलस पूरन IPL 2026 में अब तक 2 मैचों में सिर्फ 9 रन बना सके हैं।

-चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का बल्ला भी खामोश रहा है।3 पारियों में उन्होंने केवल 31 रन बनाए हैं।

-उम्मीद की जा रही थी कि न्यूजीलैंड का धाकड़ बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स IPL 2026 में तबाही मचाएगा। मगर आंकड़े कुछ और ही कहते हैं, क्योंकि 2 मैचों में फिलिप्स ने सिर्फ 28 रन बनाए हैं।

-सनराइजर्स हैदराबाद ने बहुत बड़ा रिस्क लेकर लियाम लिविंगस्टोन को मिनी ऑक्शन में 13 करोड़ की बोली लगाकर खरीदा था। उन्होंने अब तक IPL 2026 में सिर्फ एक मैच खेला है, जिसमें उन्होंने 14 रन बनाए वो भी 70 के बेकार स्ट्राइक रेट से।

Tag: #nextindiatimes #IPL2026 #Sports

RELATED ARTICLE

close button