35.1 C
Lucknow
Monday, April 6, 2026

Triumph Tracker 400 हुई लॉन्‍च, रेट्रो लुक के साथ मिलेंगे मॉडर्न फीचर्स

ऑटो डेस्‍क। दो पहिया वाहन निर्माता ट्रॉयम्‍फ की ओर से भारत में कई मोटरसाइकिल की बिक्री की जाती है। निर्माता ने हाल में ही नई मोटरसाइकिल के तौर पर Triumph Tacker 400 को लॉन्‍च कर दिया है। निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल को फ्लैट ट्रैक रेसिंग मोटरसाइकिल से प्रेरणा लेकर बनाया है।

यह भी पढ़ें-Kawasaki Ninja 650 भारत में लॉन्च, मिला बिलकुल नया रंगरूप

निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल को बॉक्‍स की तरह पेट्रोल टैंक, ड्यूल एग्‍जॉस्‍ट, एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेललाइट, ड्यूल टोन पेंट, 17 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, यूएसडी फॉर्क्‍स, छोटी विंडशील्‍ड को दिया है। ट्रॉयम्‍फ की ओर से इस मोटरसाइकिल में 349 सीसी की क्षमता का इंजन दिया है। इस इंजन से मोटरसाइकिल को 40 हॉर्स पावर और 32 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

इसके साथ ही इस मोटरसाइकिल में छह स्‍पीड का ट्रांसमिशन दिया गया है। भारत में लॉन्‍च किए गए वर्जन को ग्‍लोबल बाजार में ऑफर किए गए इंजन के मुकाबले दो हॉर्स पावर कम मिलती है। ट्रॉयम्‍फ की ओर से लॉन्‍च की गई इस मोटरसाइकिल की एक्‍स शोरूम कीमत 2.46 लाख रुपये रखी गई है। इसे स्‍पीड 400 मोटरसाइकिल से 14 हजार रुपये ज्‍यादा कीमत पर लॉन्‍च किया गया है।

राइडिंग और हार्डवेयर की बात करें तो बेहतरीन कंट्रोल के लिए इस बाइक में चौड़ा और सपाट हैंडलबार दिया गया है। इसके साथ ही, फुटपेग्स की पोजिशन को भी इस तरह से सेट किया गया है ताकि चलाते समय बाइक पर आपका पूरा कंट्रोल और पकड़ बनी रहे।वहीं खराब रास्तों पर झटकों से बचाने और आपके सफर को आरामदायक बनाने के लिए इसमें शानदार सस्पेंशन सेटअप मिलता है। इसके फ्रंट में 43 mm के अपसाइड-डाउन फोर्क्स और पीछे की तरफ गैस-चार्ज्ड मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है और इन दोनों में ही 140 mm का सस्पेंशन ट्रैवल मिलता है।

Tag: #nextindiatimes #TriumphTacker400 #Triumph

RELATED ARTICLE

close button