टेक्नोलॉजी डेस्क। वीवो ने भारत में आज अपना एक और नया फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने अपनी V सीरीज के तहत पेश किया है। इस फोन को कंपनी ने Vivo V70 FE के नाम से पेश किया है। डिवाइस मिड-रेंज सेगमेंट में काफी शानदार फीचर्स ऑफर कर रहा है जहां एक बड़ी OLED डिस्प्ले, 200-मेगापिक्सल कैमरा और 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है।
यह भी पढ़ें-भारत में लॉन्च हुए Redmi Buds 6, 35 घंटे है बैटरी लाइफ
इतना ही नहीं इस फोन में पावरफुल MediaTek Dimensity 7360-Turbo चिपसेट भी मिल रहा है जिसके साथ कंपनी ने AI-बेस्ड कुछ इमेजिंग फीचर्स और 6 साल तक के सिक्योरिटी अपडेट्स देने का भी दावा किया है। कीमत की बात करें तो वीवो के इस डिवाइस की कीमत 37,999 रुपये से शुरू होती है जिसमें आपको 8GB + 128GB वेरिएंट मिलता है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो वीवो के इस फोन में 6.83-इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले मिलती है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ़्रेश रेट सपोर्ट भी मिल रहा है। डिवाइस में 1,900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन HDR10+ सपोर्ट करता है। डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 4nm ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7360-Turbo चिपसेट मिल रहा है। इसके साथ फोन में 12GB तक की LPDDR5 RAM और 512GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज मिल रही है।
Vivo V70 FE में 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है जो इसे काफी ज्यादा खास बना देता है। साथ ही फोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन भी मिल रहा है। फोन में दूसरा कैमरा 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस है। इसके अलावा फोन में 7,000mAh बैटरी, 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और बाईपास चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल रहा है। सेल्फी के लिए फोन में सामने की तरफ भी 50-मेगापिक्सल का कैमरा है।
Tag: #nextindiatimes #VivoV70FE #Vivo




