स्पोर्ट्स डेस्क। हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (PSL 2026) में ‘बॉल टेम्परिंग’ यानी गेंद से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया था। इस विवाद में फखर जमान के ऊपर आरोप लगे थे, जो टूर्नामेंट में लाहौर कलंर्स के लिए खेल रहे थे। इस बीच चलिए जानते हैं कि आखिर बॉल टेम्परिंग क्या है?
यह भी पढ़ें-IPL 2026 में अंतिम बार खेलेंगे ये 4 दिग्गज, अगले सीजन में नहीं दिखेंगे
दरअसल क्रिकेट मैच के दौरान गेंद से किसी भी तरह की छेड़छाड़ करना बॉल टेम्परिंग (Ball Tampering) आरोप में आता है। गेंदबाजी वाली टीम गेंद से लाभ उठाने के लिए उसकी सतह या फिर सीम पर बाहरी चीज या फिर खुरदरी सामग्री बॉल पर रगड़ी जाती है, जिससे गेंद की स्वाभिक बनावट को नुकसान होता है और इससे गेंदबाजों को रिवर्स स्विंग, कम उछाल या फिर अतिरिक्त उछाल जैसी मदद मिलती है।

ऐसी गेंद के सामने बल्लेबाजी करना काफी कठिन होता है, क्योंकि गेंद से छेड़छाड़ के बाद वह किस दिशा में जाएगी, इसका अनुमान बल्लेबाजों के लिए लगाना काफी मुश्किल होता है। गेंद के साथ छेड़छाड़ करना आईसीसी नियम के अनुसार काफी बड़ा जुर्म है। इसलिए गेंद को नुकसान पहुंचाने पर अंपायर फील्डिंग टीम पर पांच रन का जर्माना लगा सकता है, जबकि तुरंत गेंद बदलने के आदेश देता है। साथ ही खिलाड़ियों पर मैच शुल्क का 50 प्रतिशत से 100 प्रतिशत का जुर्माना भी लगाया जाता है।
साथ ही तीन से चार डिमेरिट अंक भी खिलाड़ी को दिए जाते हैं, जिसके मुताबिक अगर चार डिमेरिट अंक मिलते हैं तो इससे एक मैच का प्रतिबंध लग जाता है। साथ ही आईसीसी के अलावा घरेलू क्रिकेट बोर्ड भी अपनी छवि को बचाने के लिए खिलाड़ियों पर अलग-अलग तरह के प्रतिबंध लगाते हैं, जिसमें एक वर्ष से लेकर आजीवन प्रतिबंध भी शामिल हो सकता है।
Tag: #nextindiatimes #BallTampering #Sports




