टेक्नोलॉजी डेस्क। वीवो ने चीन में Vivo X300 Ultra और Vivo X300s के साथ अपना नया टैबलेट Vivo Pad 6 Pro लॉन्च कर दिया है। इसे कंपनी ने हाल ही में खत्म हुए Mobile World Congress (MWC 2026) में भी दिखाया था। कंपनी के इस नए टैबलेट में Qualcomm का पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिल रहा है।
यह भी पढ़ें-ओपन-ईयर क्लिप-ऑन डिजाइन वाले खास ईयरबड्स हुए लॉन्च, देखें फीचर्स
ये वही चिपसेट है जो आज ज्यादातर फ्लैगशिप Android डिवाइस में देखने को मिल रहा है। साथ ही इस टैबलेट में 13.2-इंच का 4K डिस्प्ले भी मिल रहा है, जिसके साथ 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल रहा है और ये टैबलेट कीबोर्ड और स्टाइलस इनपुट सपोर्ट के साथ आता है।इसके सबसे महंगे वेरिएंट वाले मॉडल की कीमत CNY 6,699 यानी लगभग 91,800 रुपये है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो वीवो Pad 6 Pro में 13.2-इंच का 4K LCD पैनल है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz तक सपोर्ट करता है। साथ ही टैबलेट में टच सैंपलिंग रेट 540Hz तक और पिक्सल डेंसिटी 347ppi मिलती है। टेबलेट में लेटेस्ट Android 16 मिल रहा है, जिसके ऊपर OriginOS 6 मिलता है। टेबलेट को पावर देने के लिए इसमें 3nm स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिल रहा है, जिसके साथ 16GB तक की LPDDR5x RAM दी गई है। साथ ही इस टैबलेट में UFS 4.1 स्टोरेज है, जो 256GB और 512GB के दो वेरिएंट में आती है।
कैमरा की बात करें तो टैबलेट में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिल रहा है, जिससे आप 4K में वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। जबकि सामने की तरफ 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। ऑडियो के लिए इसमें 8-बीम पैनोरमिक अकूस्टिक स्पीकर सेटअप है। इस टैबलेट में 13,000mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।
Tag: #nextindiatimes #Vivo #VivoPad6Pro




