स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2026 का ओपनिंग मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहला मैच खेला गया। मैच में विराट कोहली ने आरसीबी को रिकॉर्ड जीत दिलाई। इस मुकाबले में हैदराबाद की हार के बावजूद हर तरफ अनिकेत वर्मा की चर्चा हो रही है। आरसीबी के खिलाफ Aniket Verma के चार गगनचुंबी छक्कों ने उन्हें इंटरनेट पर रातों-रात स्टार बना दिया है।
यह भी पढ़ें-जानें कितनी है विराट कोहली की प्रॉपर्टी? विदेश में भी है आलीशान घर
झांसी के रहने वाले 24 साल के इस युवा खिलाड़ी ने सनराइजर्स के लिए आरसीबी के खिलाफ सिर्फ 18 गेंदों पर 43 रन बनाकर मैच का रुख ही बदल दिया था। महज तीन साल की उम्र में मां को खोने के बाद अनिकेत का पालन-पोषण उनके चाचा ने किया। आर्थिक तंगी और खेल सुविधाओं की कमी के बावजूद, अनिकेत भारतीय क्रिकेट के नए ‘फिनिशर’ के रूप में बनकर उभरे हैं।

अनिकेत वर्मा की जिंदगी बचपन से ही उतार-चढ़ाव भरी रही है। जब उनकी मां की मौत हुई थी तो वो तीन साल के थे, तब उनके चाचा अमित वर्मा ने उनकी जिम्मेदारी उठाई थी। झांसी जैसे छोटे शहर से निकलकर आईपीएल के स्टार खिलाड़ी बनने का अनिकेत का सफर मुश्किलों भरा रहा है। 18 साल की उम्र में चाचा ने बड़े भाई की दूसरी शादी करने के बाद अनिकेत को अपने साथ रखने का फैसला किया था। अनिकेत के चाचा ने छोटी उम्र में काम पकड़ा और उनको क्रिकेटर बनाने का सपना देखा।
भोपाल में एक कोच नंदजीत ने उनके चाचा के सपने को सहारा दिया। अनिकेत जब छोटे थे तो रोज दस घंटे तक मैदान में क्रिकेट खेलते रहते थे, जिससे वो घर का खालीपन को भूल सके। शुरुआती मुश्किलों ने ही अनिकेत को एक निडर खिलाड़ी बनाया है।
Tag: #nextindiatimes #AniketVerma #IPL2026




