एंटरटेनमेंट डेस्क। इन दिनों नेटफ्लिक्स पर जहां रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ राज कर रही है, तो वहीं दूसरी तरफ एक ऐसी धांसू सीरीज OTT पर आ गई है, जिसका हर एक सीन सस्पेंस और मिस्ट्री से भरा हुआ है। सस्पेंस से भरी इस सीरीज ने रिलीज होते ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब्जा कर लिया है।
यह भी पढ़ें-वर्ल्ड कप देखते हुए जान गंवा बैठा था ये मशहूर एक्टर, नहीं सह पाया था भारत की हार
इस सीरीज का नाम है ‘काट्टन’ (Kaattaan)। इस सीरीज की कहानी की शुरुआत एक छोटे से गांव की चट्टान पर रखे एक कटे हुए सिर के साथ होती है, जिसका धड़ गायब होता है। कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, पुलिस ‘मुथु’ नाम के शख्स के रहस्यमयी जीवन की गुत्थी को सुलझाने की कोशिश करती है।जैसे-जैसे रहस्य खुलता है, पुलिस को मुथु की जिंदगी से जुड़े कई ऐसे राज पता चलते हैं, जो उसकी रंगीन और रहस्यमयी दुनिया का चौंकाने वाला खुलासा करते हैं।

पुलिस जब उस कटे हुए सिर को मुस्कुराते हुए देखती है, तो हैरान रह जाती है।यह सीरीज 90 के दशक से लेकर 2017 तक के दौर को दिखाती है, जिसमें मुथु कभी रक्षक लगता है, तो कभी गांव के लोग उसे एक राक्षस के रूप में याद करते हैं। ‘काट्टन’ ओटीटी प्लेटफॉर्म Jio Hotstar पर हाल ही में रिलीज हुई है।
रिलीज होते ही इसने दर्शकों के बीच गदर काटना शुरू कर दिया है। IMDb ने भी सीरीज को 10 में से 8.3 की रेटिंग दी है। इस धांसू सीरीज में सुपरस्टार विजय सेतुपति ने मुख्य भूमिका निभाई है। सीरीज में उनके साथ मिलिंद सोमन, सुदेव नायर, वदिवेल मुरुगन और रिशा जैकब्स भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। इस सस्पेंस थ्रिलर का शानदार निर्देशन एम. मणिकंदन और बी. अजीतकुमार ने मिलकर किया है।
Tag: #nextindiatimes #OTT #Entertainment




