33 C
Lucknow
Sunday, March 29, 2026

शुक्र का गोचर चमकाएगा इन 4 राशियों का भाग्य, सुख-सुविधाओं में होगी बढ़ोतरी

मेष:मेष राशि के जातकों को राज्य से विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। भौतिक विकास का योग अच्छा है। आज प्रथम प्रमुख केन्द्र तन लक्ष्मी भाव में चन्द्रमा का प्रबल योग बन रहा है। रात्रि 09 बजे तक कोई खास डील फाइनल हो जाएगी। रात 2 बजकर 30 मिनट पर चन्द्रमा वृष राशि में प्रवेश करेंगे। इसके फलस्वरूप मंगलोत्सवों में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी।

वृषभ:शुक्र वृषभ राशि के स्वामी हैं, इसलिए इस गोचर का सबसे अधिक लाभ इन्हीं जातकों को मिलेगा। आपके व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की तारीफ होगी और आय के नए स्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे, जिससे मन खुश रहेगा।

मिथुन :मिथुन राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक उन्नति का है। अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है, तो वह वापस मिल सकता है। कारोबार करने वाले लोगों के लिए यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं है। नए निवेश से भविष्य में बड़ा फायदा होने के योग बन रहे हैं।

कर्क :कर्क राशि के लोगों का दिन काफी सृजनात्मक रहने वाला है। जो भी काम लगन के साथ करेंगे आज उस का फल उसी समय मिल सकता है। अधूरे काम निपट जाएंगे और महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे। रात्रि में विवाह शादी में जाने का अवसर मिल सकता है।

सिंह :आज आपको करीबियों और दूसरों की भावनाओं को पहचानना होगा क्योंकि मित्र भी आपको शत्रु प्रतीत होंगे। बिजनस में अगर आप कोई डील फाइनल करने जा रहे हैं तो किसी के बहकावे में ना आएं, अगर आप ऐसा करते हैं तो भविष्य में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कन्या: कन्या राशि के लोगों को अपने व्यवहार में संयम व सावधानी बरतनी होगी। आस पास के लोगों से टकराव की नौबत न आए इस बात का ध्यान रखें। किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्म विश्वास के साथ कार्य करें। रात्रि के समय स्थिति में और भी सुधार होगा।

तुला:तुला भी शुक्र की अपनी राशि है। इस गोचर के दौरान आपके पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। अगर आप कला, मीडिया या फैशन इंडस्ट्री से जुड़े हैं, तो आपको बड़ी पहचान मिल सकती है। इसके साथ ही अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है।

वृश्चिक :वृश्चिक राशि वालों की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत दिख रही है। दिन भर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। ऐसे में कार्यशील रहें। परिवार में सुख शांति और स्थिरता का आनंद उठाएं। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी।

धनु:धनु राशि के लिए दिन सावधानी और सतर्कता का है। बिजनेस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठायें तो बड़ा लाभ होने की आशा है। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आस-पास है, उसे पहचानना आपके हाथ में है।

मकर :भाई-बहन के विवाह में कोई बाधा आ रही थी तो आज वह किसी महान व्यक्ति की मदद से वह दूर हो जाएगी, जिससे परिवार में विवाह संबंधी चर्चा हो सकती है। रोजगार के क्षेत्र में सफलता न मिलने से निराशा हो सकती है। आज किसी से धन का लेन देन करने से बचें अन्यथा धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो किसी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। 

कुंभ:कुंभ राशि वालों को आपके स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतनी होगी। मौसम परिवर्तन से शीतोष्ण विकार उत्पन्न हो सकते हैं। खानपान में लापरवाही न बरतें। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोच समझ कर करें।

मीन:शुक्र मीन राशि में उच्च के माने जाते हैं। इस गोचर से मीन राशि के जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी और विदेश यात्रा के भी योग बन सकते हैं। साथ ही समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE

close button