मुुंबई। इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में बस एक ही नाम गूंज रहा है-Dhurandhar। इसका क्रेडिट भले ही फिल्म के अलग-अलग कलाकारों को मिले, मगर केंद्र में नाम है- फिल्म के निर्देशक आदित्य धर का। उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के साथ निर्देशन की शुरुआत करने से लेकर कई फिल्मों के निर्माण और लेखन तक आदित्य धर वास्तविकता से जुड़ी कहानियों के लिए पहचाने जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें-इस एक्टर ने 11 दिन में साइन की थीं 47 फिल्में, एक गलती से डूब गया करियर
‘धुरंधर: द रिवेंज’ के रूप में लगातार तीसरी प्रभावशाली कहानी के साथ, आदित्य गंभीर और मल्टी-स्टारर फिल्मों के दौर को फिर से जीवंत कर रहे हैं। दिल्ली में जन्मे कश्मीरी मूल के आदित्य क्रिकेट खेलना चाहते थे, मगर किस्मत उन्हें कहीं और स्कोर बनाने के लिए मोड़ रही थी। थियेटर से शुरुआत करते हुए लेखन किया। साल 2016 में धर्मा प्रोडक्शंस के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत करने वाले थे, लेकिन उरी हमले के कारण प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया। पीछे हटने के बजाय, Aditya Dhar ने वास्तविक घटना को प्रभावशाली सिनेमा में बदल दिया।

उन्होंने 2019 की ब्लॉकबस्टर फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के साथ डेब्यू किया, जिसने देशभर के दर्शकों के दिलों को गहराई से छुआ। एक संघर्षरत लेखक और गीतकार से सीधे सफल निर्देशक बनना आसान नहीं था, लेकिन ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ से निर्देशन में रखा उनका कदम इतनी तैयारी भरा था कि इसने चार श्रेणियों में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता।
आदित्य ने करियर की शुरुआत गीतकार और पटकथा लेखक के रूप में की। काबुल एक्सप्रेस, आक्रोश और तेज जैसी फिल्मों के लिए लेखन कर चुके आदित्य के निर्देशन में कदम रखने के 2013 और 2016 के प्रयास असफल रहे, लेकिन वो रुके नहीं। भाई लोकेश धर के साथ मिलकर उन्होंने B6 Studios की स्थापना की।
Tag: #nextindiatimes #Dhurandhar2 #AdityaDhar




