34.1 C
Lucknow
Friday, March 27, 2026

रिंकू सिंह की लगी सरकारी नौकरी, जानें उन्हें कितनी मिलेगी सैलरी?

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह (Rinku Singh) की सरकारी नौकरी लग गई है। रिंकू के लिए एकसाथ 2 बड़ी खुशखबरी आई हैं, क्योंकि हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें उपकप्तान नियुक्त किया है। उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र दिया। रिंकू सिंह के अलावा यूपी सरकार 6 अन्य एथलीटों को भी सरकारी नौकरी देने जा रही है, जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए मेडल जीत चुके हैं।

यह भी पढ़ें-IPL 2026 नीलामी में इन खिलाड़ियों को मिल सकती है मोटी रकम, करोड़ों में होगी कीमत

क्षेत्रीय खेल अधिकारी (RSO) द्वितीय श्रेणी का राजपत्रित अधिकारी होता है। वह खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने, खेल स्टेडियमों की देखरेख करने और नई प्रतिभाओं को निखारने के लिए जिम्मेदार होता है। क्षेत्रीय खेल अधिकारी के रूप में रिंकू का वेतन 70,000 रुपये से 80,000 रुपये के बीच हो सकता है।

आईपीएल 2023 के अंतिम ओवर में गुजरात टाइटंस के यश दयाल को लगातार पांच छक्के लगाकर केकेआर को रोमांचक जीत दिलाने के बाद रिंकू रातों रात स्टार बन गए। तब से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक, एशिया कप और हाल ही में टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं। IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिंकू सिंह को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया है। कोलकाता टीम की कप्तानी अजिंक्य रहाणे कर रहे होंगे।

बता दें कि KKR ने रिंकू को 13 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। रिंकू सिंह अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और शानदार फील्डिंग के दम पर केकेआर के लिए अहम खिलाड़ी रहे हैं। रिंकू के अलावा उत्तर प्रदेश सरकार हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल, भाला फेंक खिलाड़ी अजीत सिंह, धावक सिमरन और पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता प्रवीण कुमार सहित 6 अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं को रोजगार देने जा रही है।

Tag: #nextindiatimes #RinkuSingh #IPL2026 #Sports

RELATED ARTICLE

close button