27 C
Lucknow
Friday, March 27, 2026

12वीं के बाद क्या चुनें? ये 5 कोर्स दिलाएंगे बेहतरीन करियर आप्शन

एजुकेशन डेस्क। इन दिनों देश भर में 12वीं के बोर्ड रिजल्ट जारी हो रहे हैं। जैसे ही रिजल्ट आता है, ज्यादातर छात्रों के मन में यही सवाल होता है कि अब आगे क्या करें? सही कोर्स (Courses) का चुनाव ही आपके करियर की दिशा तय करता है। आज के समय में सिर्फ पारंपरिक पढ़ाई ही नहीं, बल्कि कई ऐसे नए और हाई डिमांड वाले कोर्स मौजूद हैं जिनमें एडमिशन लेकर छात्र अच्छा भविष्य बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें-LPG गैस सिलेंडर 14.2 किलो का ही क्यों होता है, जानें असली वजह

-अगर आपको कंप्यूटर, ऐप या टेक्नोलॉजी में रुचि है तो बीटेक कंप्यूटर साइंस आपके लिए बेहतरीन है। इसमें कोडिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट सिखाया जाता है इस कोर्स के बाद आप सॉफ्टवेयर इंजीनियर या डेटा साइंटिस्ट बन सकते हैं और अच्छी सैलरी पा सकते हैं।

-मशीनों और ऑटोमोबाइल में दिलचस्पी रखने वाले छात्रों के लिए बीटेक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) शानदार विकल्प है। इसमें मशीन डिजाइन, प्रोडक्शन और टेक्निकल काम सिखाया जाता है। इस कोर्स के बाद ऑटोमोबाइल और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में नौकरी मिल सकती है।

-मैनेजमेंट और बिजनेस में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए BBA (बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) बढ़िया है। इसमें मार्केटिंग, फाइनेंस और बिजनेस स्किल्स सिखाई जाती हैं। आगे चलकर एमबीए करके बड़े पदों पर नौकरी पाई जा सकती है।

-अगर आप आईटी फील्ड में जाना चाहते हैं लेकिन इंजीनियरिंग नहीं करना चाहते, तो BCA (बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन) अच्छा विकल्प है। इसमें प्रोग्रामिंग और वेब डेवलपमेंट सिखाया जाता है। इसके बाद आप सॉफ्टवेयर या ऐप डेवलपर बन सकते हैं।

-मोबाइल, नेटवर्क और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस कैसे काम करते हैं, यह इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में सिखाया जाता है। 5G और नई टेक्नोलॉजी के चलते इस फील्ड में जॉब के मौके लगातार बढ़ रहे हैं।

Tag: #nextindiatimes #Courses #Education

RELATED ARTICLE

close button