33 C
Lucknow
Wednesday, March 25, 2026

कौन हैं बादशाह की नई दुल्हनिया ईशा रिखी, जानें दोनों की पहली मुलाकात का किस्सा

मुंबई। मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह (Badshah) अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बादशाह ने अपने लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड Isha Rikhi के शादी रचाई है। बादशाह और ईशा रिखी की शादी फैंस के लिए सरप्राइज है। फिलहाल फैंस जानना जाहते हैं कि उनके फेवरेट सिंगर और रैपर की पत्नी क्या करती हैं?

यह भी पढ़ें-कभी ऑटो का किराया देने के लिए नहीं थे पैसे, फिर राजपाल यादव ने ऐसे बनाई पहचान

ईशा रिखी के बारे में बात की जाए तो वह भी बादशाह की तरह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। वह पंजाबी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री हैं। ईशा रिखी एक्ट्रेस होने के साथ ही मॉडल भी हैं। ईशा रिखी ने साल पंजाबी फिल्म ‘जट्ट बॉयज पुत्त जट्टन दे’ से अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। ईशा रिखी ‘जट्ट एंड जूलियट’, ‘हैप्पी गो लकी’, ‘अरदाज’ जैसी पंजाबी मूवीज में नजर आ चुकी हैं। ईशा रिखी पंजाबी म्यूजिक वीडियोज का हिस्सा रही हैं।वह साल 2018 में ‘नवाबजादे’ में नजर आ चुकी हैं।

बादशाह के साथ ईशा रिखी की मुलाकात पर नजर डालें तो दोनों चार साल पहले एक पार्टी में मिले थे। दोनों के कॉमन दोस्तों ने एक-दूसरे को मिलवाया था। इसके बाद दोनों की दोस्ती हो गई थी। बादशाह और ईशा रिखी के बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। रिपोर्ट में बताया जाता है कि दोनों एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था।

इस कपल की शादी से दोनों के फैंस काफी खुश हैं। बादशाह की ये दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने जैस्मीन मसीह के साथ शादी की थी। बादशाह और जैस्मीन मसीह के एक बेटी जेसेमी ग्रेस भी है। ये दोनों साल 2022 में अलग हो गए थे। दोनों साथ में बेटी की परवरिश कर रहे हैं।

Tag: #nextindiatimes #IshaRikhi #Badshah

RELATED ARTICLE

close button