ऑटो डेस्क। भारत सहित दुनिया के कई देशों में वाहन निर्माता किआ की ओर से कई उत्पादों को ऑफर किया जाता है। निर्माता ने हाल में ही यूरोप में अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी Kia EV2 को लॉन्च कर दिया है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी को यूरोप में इसी साल जनवरी में पेश किया गया था।
यह भी पढ़ें-अब 6-सीटर में भी आ गई Kia Carens Clavis, मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स
निर्माता की ओर से यूरोप में लॉन्च की गई किआ ईवी2 में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया है। इसमें चार और पांच सीटों का विकल्प दिया गया है। साथ ही इसमें एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, 360 डिग्री कैमरा, रूफ रेल, पार्किंग सेंसर, फ्लश डोर हैंडल, वायरलैस चार्जर, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.3 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलैस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, ड्यूल टोन इंटीरियर, एबीएस, ईबीडी, ADAS जैसे फीचर्स को दिया गया है।

किआ की ओर से इस एसयूवी को 42.2 KWh और 61 KWh की क्षमता की बैटरी के साथ ऑफर किया गया है। जिससे इसे अधिकतम 413 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। इसमें दी गई मोटर से 146 हॉर्स पावर की अधिकतम ताकत मिलती है। निर्माता की ओर से यूरोप में इस गाड़ी को 26600 यूरो की कीमत पर ऑफर किया है। जो भारतीय रुपये में करीब 29 लाख रुपये के आस पास होते हैं। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 33490 यूरो है। जो भारतीय रुपये में करीब 36.52 लाख रुपये के आस पास होते हैं।
किआ की ओर से भारत में इसके ICE वर्जन Kia Syros को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से औपचारिक तौर पर जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन उम्मीद है कि इसके ईवी वर्जन किआ ईवी 2 को भारतीय बाजार में भी इस साल में पेश किया जा सकता है।
Tag: #nextindiatimes #KiaEV2 #automobile #KiaSyros




