28 C
Lucknow
Tuesday, March 24, 2026

40 साल बाद फिर लौटी KNK Monkey Bike, मिलेगा मिनी रॉकेट जैसा फील

ऑटो डेस्क। आजकल मार्केट में अलग-अलग तरह की बाइक्स लॉन्च होती रहती हैं। इन्हीं में से एक है KNK मंकी बाइक जिसे इसके अनोखे डिजाइन और छोटे साइज के लिए काफी पसंद किया जा रहा है। यह बाइक उन लोगों के लिए है जो एडवेंचर और अलग तरह की राइडिंग चाहते हैं। यह बाइक 40 साल बाद फिर मार्केट में आई है।

यह भी पढ़ें-Kawasaki Ninja 650 भारत में लॉन्च, मिला बिलकुल नया रंगरूप

Monkey Bike की सबसे बड़ी खासियत है इसका छोटा और आकर्षक डिजाइन। साइज में छोटी होने के बाद भी यह दिखती है और बता दें कि यह ऑफ-रोडिंग के लिए बनी है। इसमें बड़े और मोटे टायर दिए गए हैं जिससे इसे खराब रास्तों पर आसानी से चलाया जा सके। इसके अलावा यह पूरी तरह से Made in India प्रोडक्ट है।

इसके इंजन की बात करें को इसमें 80cc का पेट्रोल इंजन है जो 4hp की पावर देता है। आपको यह पावर शायद कम लग सकती है लेकिन बाइक का वजह सिर्फ 40 किलो ही है इस वजह से यह काफी तेज चल सकती है। हल्की होने की वजह से इसे चलाना आसान है जो बिल्कुल किसी मिनी रॉकेट जैसा अनुभव देती है।

इस बाइक में ट्विस्ट एंड गो, डिस्क ब्रेक और मोनोशॉक सस्पेंशन जैसे सिस्टम और फीचर्स दिए गए हैं। इन फीचर्स की मदद से इसे चलाने में और भी आसानी होती है। इसकी शुरुआती कीमत 50,000 रुपए है जिसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है। इस Monkey Bike की डिलीवरी जून 2026 से शुरू होने की उम्मीद है। बता दें इस Monkey Bike को आम सड़कों पक नहीं चलाया जा सकता और न ही RTO में रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। इसलिए इसे सिर्फ फार्महाउस, प्राइवेट ट्रैक और ऑफ-रोड जैसी जगहों पर चलने के लिए ही बनाया गया है।

Tag: #nextindiatimes #KNKMonkeyBike #Automobile

RELATED ARTICLE

close button