स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग में दुनिया भर के प्लेयर खेलते नजर आते हैं। हालांकि, पाकिस्तानी प्लेयर ऑक्शन तक में हिस्सा नहीं ले पाते हैं। बीसीसीआई ने आईपीएल में पाकिस्तानी प्लेयर्स पर प्रतिबंध लगा रखा है। हालांकि पहले सीजन से ऐसा नहीं था। आईपीएल (IPL) की शुरुआत 2008 में हुई थी।
यह भी पढ़ें-IPL 2026 में अंतिम बार खेलेंगे ये 4 दिग्गज, अगले सीजन में नहीं दिखेंगे
पहले सीजन पाकिस्तानी प्लेयर्स ने भी लीग में हिस्सा लिया था। हालांकि इसके बाद भारत-पाकिस्तान के संबंध बिगड़े और पाक प्लेयर्स पर बैन लगा दिया गया। आईपीएल 2008 में 11 पाकिस्तानी प्लेयर्स ने आईपीएल में हिस्सा लिया था। पहले सीजन में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर ट्रॉफी जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे। आईपीएल 2008 के फाइनल में राजस्थान ने चेन्नई सुपर किंग्स को 3 विकेट से मात दी थी।

कामरान अकमल भी पहले सीजन राजस्थान रॉयल्स (RR) टीम में थे। विकेटकीपर बल्लेबाज ने 2008 में 6 मुकाबलों में 128 रन बनाए थे। शाहिद अफरीदी पहले सीजन में डेक्कन चार्जर्स का हिस्सा थे। शोएब अख्तर पहले सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स में थे। उन्होंने आईपीएल 2008 में 3 मैच खेले थे और 5 विकेट चटकाए थे। सलमान बट ने आईपीएल का पहला सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेला था।
मोहम्मद हफीज IPL के पहले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते नजर आए थे। उमर गुल पहले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के स्क्वॉड में शामिल थे। मिस्बाह उल हक IPL 2008 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम में थे। शोएब मलिक 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स के स्क्वॉड में थे। मोहम्मद आसिफ ने पहला सीजन दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेला था। यूनिस खान ने राजस्थान रॉयल्स के लिए पहले सीजन में 1 मैच खेला था। इस मुकाबले में वह 3 रन ही बना पाए थे।
Tag: #nextindiatimes #IPL2026 #Sports




