डेस्क। भारत के साथ ही दुनिया के कई देशों में बड़ी संख्या में Motorcycle का उपयोग किया जाता है। कई जगहों पर लोग इसका उपयोग एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए करते हैं। वहीं कुछ लोग मोटरसाइकिल का उपयोग सामान ले जाने के लिए भी करते हैं। दुनिया में सबसे पहली मोटरसाइकिल को किसने बनाया था, चलिए जानते हैं।
यह भी पढ़ें-Kawasaki Ninja 650 भारत में लॉन्च, मिला बिलकुल नया रंगरूप
दुनिया में सबसे पहली मोटरसाइकिल का निर्माण 1885 में किया गया था। यह दुनिया की सबसे पहले पेट्रोल से चलने वाली मोटरसाइकिल थी, जिसे रिटवेगन कहा जाता है।जर्मनी के इंजीनियर गोटलिब विल्हेम डेमलर ने दुनिया की सबसे पहली मोटरसाइकिल का निर्माण किया था। उन्होंने ही तेज गति वाले तरल पेट्रोलियम ईंधन वाले इंजन का आविष्कार भी किया था। इस आविष्कार से उद्योग जगत में क्रांति आ गई थी।

जानकारी के मुताबिक गोब्लिब विल्हेम डेमलर का जन्म 17 मार्च 1834 को जर्मनी के शॅर्नडॉर्फ में हुआ था। उनको बचपन से ही इंजीनियरिंग में गहरी रूचि थी।13 साल की उम्र में 1847 तक प्राथमिक शिक्षा पूरी करने के बाद तकनीकी क्षेत्र में काम किया और इंजीनियरिंग में पढ़ाई करने के साथ ही मशीन डिजाइन में महारत हासिल की थी।
गोटलिब विल्हेम से विल्हेम मेबैक की मुलाकात 1861 में अप्रेंटिसशिप के दौरान उनकी मुलाकात हुई थी। जिसके बाद दोनों ने मिलकर कई आविष्कार किए थे। दोनों की मुलाकात कई सालों तक चली। इस दौरान उन्होंने रेडिएटर से कार्बोरेटर, हाई स्पीड स्ट्रोक इंजन जैसे कई आविष्कार किए थे। दोनों ने 1885 में पहला हाई स्पीड इंजन पेटेंट भी करवाया था। 1890 में दोनों की मेहनत से डेमलर मोटरन गेजेलशाफ्ट यानि कि डीएमजी की स्थापना हुई थी। लेकिन 1900 में गोटलिब डेमलर की मौत हो गई और 1907 में विल्हेम मेबैक को वह कंपनी छोड़नी पड़ी थी।
Tag: #nextindiatimes #Motorcycle #Reitwagen




