26 C
Lucknow
Saturday, May 9, 2026

सेहत के लिए मुसीबत बन सकता है गन्ने का जूस, ये लोग रहें सावधान

लाइफस्टाइल डेस्क। गन्ने का रस (sugarcane juice) भले ही पीने में बहुत अच्छा लगता हो, लेकिन यह उतना भी फायदेमंद नहीं है जितना दिखाई देता है लेकिन कुछ खास हेल्थ इश्यूज में यह रस फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं उन लोगों के बारे में, जिन्हें गन्ने के रस से बचना चाहिए या इसका सेवन बहुत ही सीमित मात्रा में करना चाहिए।

यह भी पढ़ें-ये लोग न खाएं आंवला, फायदे की जगह हो जाएगा नुकसान

डायबिटीज के रोगियों के लिए यह रस किसी खतरे से कम नहीं है। जब आप एक गिलास गन्ने का रस पीते हैं, तो असल में आप 40 से 50 ग्राम सीधी चीनी पी रहे होते हैं। हमारा शरीर इस मिठास को तुरंत सोख लेता है, जिससे खून में शुगर का लेवल अचानक रॉकेट की तरह ऊपर जा सकता है।

जो लोग मोटापे से परेशान हैं और अपना वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए यह जूस रुकावट बन सकता है। इसके सिर्फ एक गिलास से आपको 150 से 180 कैलोरी मिल जाती है।सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि यह पूरी तरह से लिक्विड है और इसमें फाइबर यानी रेशा बिल्कुल नहीं होता। इसे पीने के बाद आपका पेट भी फुल नहीं होता और आप दिन भर में जरूरत से ज्यादा कैलोरी इनटेक कर लेते हैं।

गन्ने के रस में पाई जाने वाली मिठास शरीर के अंदर जाकर दो हिस्सों में टूट जाती है- ग्लूकोज और करीब 50% फ्रुक्टोज। जब शरीर में इस फ्रुक्टोज की मात्रा बहुत ज्यादा हो जाती है, तो हमारा लिवर इसे पचाने के बजाय फैट में बदलकर लिवर के आस-पास ही जमा करने लगता है। इसलिए फैटी लिवर वालों के लिए यह नुकसानदेह है।किडनी की बीमारी से जूझ रहे लोगों को अपने खान-पान में पोटैशियम की मात्रा का बहुत ध्यान रखना पड़ता है।

Tag: #nextindiatimes #sugarcanejuice #Lifestyle

RELATED ARTICLE