स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है, जिसकी शुरुआत साल 2008 में हुई थी। 18 सीजन खेले जा चुके हैं, 19वें संस्करण (IPL 2026) की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। यहां हम उन टीमों की बात कर रहे हैं, जो कभी आईपीएल में खेला करती थी लेकिन अब नहीं खेलती।
यह भी पढ़ें-पढ़ें कौंन हैं IPL में सबसे ज्यादा डिसमिसल करने वाले विकेटकीपर?
डेक्कन चार्जर्स:
आईपीएल 2009 में एडम गिलक्रिस्ट की कप्तानी में डेक्कन चार्जर्स ने खिताब जीता, इस चैंपियन टीम का हिस्सा रोहित शर्मा भी थे। ये उनका पहला आईपीएल खिताब था। 2011 में टीम ने प्लेऑफ तक का रास्ता तय किया लेकिन आर्थिक संकट के कारण टीम आगे नहीं खेल पाई।
कोच्चि टस्कर्स केरला:
आईपीएल 2011 में कोच्चि टस्कर्स केरला को शामिल किया गया, लेकिन ये टीम सिर्फ 1 सीजन ही खेल पाई। इस टीम के कप्तान महेला जयवर्धने थे। बीसीसीआई ने टीम का कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया था, क्योंकि ये टीम भी अपनी बैंक गारंटी जमा नहीं कर पाई थी।
पुणे वॉरियर्स इंडिया:
2011 सीजन से पुणे वॉरियर्स इंडिया की आईपीएल में एंट्री हुई। ये टीम 3 सीजन खेली, लेकिन सभी में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं था। सहारा ग्रुप ने इस टीम को लगभग 3000 करोड़ रुपये में खरीदा था, ये उस समय सबसे महंगी टीम थी।

गुजरात लॉयन्स:
2016 और 2017 में जब चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स को सस्पेंड किया गया था, अब अस्थाई रूप से गुजरात लॉयन्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट को आईपीएल में शामिल किया गया था।
राइजिंग पुणे सुपरजायंट:
2016 में एमएस धोनी ने राइजिंग पुणे सुपरजायंट की कमान संभाली, लेकिन टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और टीम 7वें स्थान पर रही। 2017 में टीम फाइनल तक पहुंची, लेकिन खिताबी मुकाबले में मुंबई इंडियंस से हार गई।
Tag: #nextindiatimes #IPL2026 #Sports




