ऑटो डेस्क। जापानी कंपनी Lexus ने भारत में अपनी नई ES 500e लॉन्च कर दी है। यह ने केवल ES सीरीज की 8वीं पीढ़ी की कार है बल्कि भारत में लेक्सर की पहली पूरी तरह से इलेक्ट्रिक गाड़ी है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 89.99 लाख रुपए है। इसके पार्ट्स बाहर से आएंगे और भारत में असेंबल किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें-Kia Seltos की नई जेनरेशन भारत में हुई पेश, 24 सेफ्टी फीचर्स से है लैस
नई लेक्सस का लुक पहले के मुकाबले शार्प बनाया गया है। कार के फ्रंट में Z आकार की डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRL) दी गई हैं जो इंडिकेटर के साथ जुड़ी हुई हैं। मेन हेडलाइट्स को एक ट्रिम के पीछे छिपाया गया है जिससे कार को एक अनोखा और साफ लुक मिलता है। कार की बॉडी पर उभरी हुई लाइनें और चमकते हुए काले ग्लॉस ब्लैक डिजाइन इसे मॉडर्न लुक देते हैं।

कार के नीचे एल-आकार की क्रोम ट्रिम वाली क्रज इसे और भी शानदार बनाती है। इस कार का केबिन बहुत ही आरामदायक बनाया गया है। Lexus ने इसके इंटीरियर को क्लीन टेक और एलिगेंस का नाम दिया है। कार के अंदर पतली और आरामदायक सीटें, एक पैनोरमिक सनरुफ है जिससे केबिन काफी खुला-खुला महसूह होता है। इसमें ऐसे बटन दिए गए हैं जो आपके हाथ पास ले जाते ही खुद जलने लगते हैं।
इसके दरवाजों पर लगे स्पीकर्स में ऐसी LED लाइट लगी है जो गाने की धुन के साध बदलती है। इस कार में आगे की सीटों का तापमान कंट्रोल किया जा सकता है और पीछे की सीटों पर मसाज की सुविधा दी गई है। नई Lexus ES में 10 एयरबैग्स हैं और कार के चारों तरफ 360 डिग्री कैमरे दिए गए हैं। अगर ड्राइवर को नींद लगती है तो यह सिस्टम उसे तुरंत अलर्ट कर देता है।
Tag: #nextindiatimes #Lexus #LexusES500e




