21 C
Lucknow
Friday, March 20, 2026

5 भाषाओं में रिलीज हुई ‘धुरंधर 2’, जानें किस भाषा में की सबसे ज्यादा कमाई?

एंटरटेनमेंट डेस्क। रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ (Dhurandhar 2) ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही सबको फाड़ डाला है। फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक देते हुए बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक के बड़े-बड़े धुरंधरों के रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिए हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये मूवी कितनी भाषाओं में रिलीज हुई है और इसे इसकी किस भाषा में सबसे ज्यादा कमाई हुई है?

यह भी पढ़ें-1987 में सुपरहिट था ये गाना, धुरंधर में गाने के लिए पाकिस्तानी सिंगर को मिले 45 लाख रू.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक प्रीव्यूज शो में ही रणवीर सिंह की फिल्म ने 43 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन कर लिया था। वहीं अब रिलीज के बाद इसके पहले दिन के कलेक्शन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं जिसमें ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने पहले दिन 102.55 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।

‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने ओपनिंग डे पर 102.55 करोड़ का कारोबार किया है लेकिन इसमें सबसे ज्यादा कलेक्शन हिंदी भाषा में रिलीज हुई फिल्म ने किया है।’धुरंधर 2′ को तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज किया गया है। तेलुगु में इसने 2.12 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है, तमिल में 1.16 करोड़, मलयालम में सिर्फ 9 लाख ही कमाए हैं, कन्नड़ में ये आंकड़े और भी कम हो गए और महज 8 लाख की कमाई हुई।हिंदी में रिलीज हुई ‘धुरंधर 2’ ने 99.10 करोड़ रुपए का जबरदस्त कलेक्शन कर इतिहास रच दिया है।

आपको बता दें कि ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने 21, 728 शो में 102.55 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। वहीं आंकड़ों के मुताबिक, इसका अब तक का टोटल ग्रॉस कलेक्शन 172.63 करोड़ रुपए हो चुके हैं। इसके अलावा टोटल नेट कलेक्शन 145.55 करोड़ हो गया है।

Tag: #nextindiatimes #Dhurandhar2 #Entertainment

RELATED ARTICLE

close button