एंटरटेनमेंट डेस्क। हॉलीवुड हो या बॉलीवुड…कई हॉरर फिल्में बनीं जिन्होंने ऑडियंस की रूह कंपा दी। मगर एक फिल्म ऐसी थी जिसे देख ऑडियंस बेहोश हो जाया करती थी। यह एक शापित फिल्म कही जाती थी। हम बात कर रहे हैं 55 साल पुरानी सबसे डरावनी हॉरर Movie की।
यह भी पढ़ें-एक्शन सीन के बीच हीरो का कान खा गई थी ये हीरोइन, उड़ गए थे लोगों के होश
यह पहली हॉरर मूवी थी जो ऑस्कर्स में नॉमिनेट थी। सीन्स इतने डरावने थे कि लोग थिएटर्स में ही उल्टियां करने लगते थे। यह फिल्म थी 1973 में रिलीज हुई फिल्म द एक्सॉर्सिस्ट। इस हॉरर फिल्म देख रातों की नींद उड़ना तो तय है। 1971 के नोवेल पर बेस्ड फिल्म का निर्देशन विलियम फ्रीडकिन ने किया था। इस फिल्म में एलेन बर्स्टिन, मैक्स वॉन सिडो, जेसन मिलर और लिंडा ब्लेयर मुख्य भूमिकाओं में हैं।

फिल्म की कहानी एक छोटी लड़की पर शैतानी साये के कब्जे और दो कैथोलिक पादरियों द्वारा ‘एक्सॉर्सिज्म’ (भूत भगाने की रस्म) के जरिए उसे बचाने की कोशिश के इर्द-गिर्द घूमती है।फिल्म के एक-एक सीन इतने डरावने थे कि कांपने लगते थे। द एक्सॉर्सिस्ट में एक सफेद चेहरे वाले राक्षस की फोटो थी जो इतना डरावना था कि कई थिएटर्स में इस सीन को बैन कर दिया गया था। इसे देखने के लिए थिएटर्स के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लगती थीं, लेकिन डरावने सीन्स देखते ही लोग उल्टी करने लगते या फिर बेहोश हो जाते थे।
कुछ दिन पहले ही राम गोपाल वर्मा ने बताया था कि जब उन्होंने यह फिल्म देखी थी तो वह एक महीने तक सो नहीं पाए थे। उस वक्त वह टीनएजर थे। उन्होंने कहा था, “टीनएज से ही मैं द एक्सॉर्सिस्ट (1973) का बहुत बड़ा फैन रहा हूं। फिल्म देखने के बाद मैं ठीक से सो भी नहीं पाया था।”
Tag: #nextindiatimes #Movie #Entertainment




