22 C
Lucknow
Friday, March 20, 2026

आज ग्रहों की ऊर्जा से इन राशियों को मिलेगा बल, पढ़ें अपना राशिफल

मेष:ग्यारहवें भाव में मंगल, राहु और वक्री बुध के करण दोस्तों के साथ गलतफहमी हो सकती है। तीसरे भाव के गुरु आपको मानसिक परेशानी देंगे। गुरु की कृपा से आप अपनी बात असरदार तरीके से कह पाएंगे और पुरानी बुरी आदतों को छोड़ने का मौका मिलेगा। बाहरी शोर-शराबा आपको परेशान कर सकता है और आप थोड़ा सुस्त रहेंगे। रिश्तों में शांति का आनंद लें। सेहत के लिए जोड़ी और नींद की गुणवत्ता पर ध्यान दें। बजट से बाहर जाकर किसी की मदद न करें और पुराने निवेश की जांच करें। 

वृषभ :आज ग्यारहवें भाव में ग्रहों का जमावड़ा आपकी सामाजिक भूमिका और भविष्य के लाभ पर जोर दे रहा है। दसवें भाव में मंगल और वक्री बुध करियर में थोड़ी भाग-दौड़ और टेंशन बनाएंगे। दूसरे भाव के गुरु आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत रखेंगे और किसी पुराने गुरु या दोस्त से मदद मिल सकती है। सामूहिक परियोजनाओं के लिए दिन अच्छा है। ऑफिस में अनबन या तकनीकी काम में देरी हो सकती है।

मिथुन :आज ग्रहों की पूरी ऊर्जा आपके दसवें भाव पर है, जो आपको अपने काम को गंभीर रूप से लेने के लिए प्रेरित करेगी। नौवें भाव में मंगल और वक्री बुध के करण यात्रा में देरी या विचारो में उलझन हो सकती है। आपकी राशि में बैठे गुरु हर मुश्किल में सुरक्षा कवच का काम करेंगे और अधिकारियों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। वक्री बुध की वजह से बोलने में चूक हो सकती है, इसलिए संभल कर बोलें। दूसरों की बातों में आकर अपने मूल्यों से समझौता न करें। काम की वजह से पार्टनर अकेला महसूस कर सकता है, उनकी तारीफ जरूर करें।

कर्क :आज ग्रहों का पूरा ध्यान आपके नौवें भाव पर है, जो धर्म और शिक्षा से जुड़कर काम में रुचि बढ़ाएगा। आठवें भाव में मंगल और वक्री बुध मानसिक और आर्थिक उथल-पुथल बना सकते हैं। बारहवें भाव के गुरु आपका अंतर्ज्ञान मजबूत करेंगे, जो आपको हर मुश्किल से बचाएगा। तीर्थ यात्रा की योजना पर रोक लग सकती है। मन में अंजाना डर या तनाव पैदा हो सकता है। अपनी योजनाओं को दूसरों के साथ ज्यादा शेयर न करें। रिश्तों में विचारों के जुड़ाव की तलाश रहेगी। सेहत में लीवर और पाचन का ध्यान रखें और खूब पानी पिएं।

सिंह : आज आपकी ऊर्जा आठवें भाव पर केंद्रित है, जहां मीन राशि के ग्रह पुराने रिश्ते और टैक्स मामले को सुलझाने के लिए प्रेरित करेंगे। सातवें भाव में मंगल और वक्री बुध के करण पार्टनर से बहस हो सकती है। ग्यारहवें भाव के गुरु सामाजिक साख बनाए रखेंगे और कोई पुराना बीमा दावा सुलझा सकता है। पुरानी बातों को लेकर उदासी महसूस हो सकती है। नया समझौता आज न करें क्योंकि वो टूट सकता है।

कन्या:आज सातवें भाव में ग्रहों का बड़ा समूह शादी और पार्टनरशिप पर जोर दे रहा है। छठे भाव में वक्री बुध और मंगल काम के बोझ और ऑफिस पॉलिटिक्स के करण तनाव दे सकते हैं। दसवें भाव के गुरु कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा बचाए रखेंगे। पार्टनर की सलाह करियर की बड़ी समस्या हल कर सकती है। काम में बार-बार रुकावट या तकनीकी दिक्कत आ सकती है। दूसरों की कमी निकालने के बजाए अपने काम पर ध्यान दें।

तुला:आज चौथे भाव में मीन राशि के ग्रह आपको अपने काम को व्यवस्थित करने की सलाह दे रहे हैं। पांचवें भाव में मंगल और वक्री बुध के करण प्रेम संबंधों में थोड़ी उथल-पुथल रह सकती है। नौवें भाव के गुरु आपकी सोच को हमेशा सकारात्मक रखेंगे और पुराने रुके कामों को पूरा करने की ताकत देंगे। पुरानी गलतफहामियां दोबारा पैदा हो सकती है। काम का बोझ आपको थोड़ा चिड़-चिड़ा बना सकता है, इसलिए जोखिम से बचें।

वृश्चिक :आज पांचवें भाव में ग्रहों की ऊर्जा प्रेम, बच्चों और कलात्‍मक कामों में सफलता दिलाएगी। चौथे भाव में मंगल और वक्री बुध घर के महौल में थोड़ी बेचैनी पैदा कर सकते हैं। आठवें भाव के गुरु अर्थिक सुरक्षा और गुप्त शत्रुओं से बचाव करेंगे। पुराने क्रिएटिव शौक दोबारा शुरू करने के लिए समय शुभ है। घर के बिजली उपकरण खराब हो सकते हैं या संपत्ति के काम में देरी हो सकती है। जोखिम भरे निवेश से नुकसान हो सकता है। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी और भविष्य की योजना बनेगी। सेहत में पेट और रीढ़ की हड्डी का ध्यान रखें।

धनु:आज चौथे भाव में घरों का जमावड़ा परिवार और घर की जिम्मेदारी पर जोर दे रहा है। तीसरे भाव में मंगल और वक्री बुध संचार और छोटी यात्राओं में परेशानी दे सकते हैं। सातवें भाव के गुरु की कृपा से जीवन साथी आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा। संपत्ति से जुड़ा लाभ या पुराना पारिवारिक विवाद सुलझ सकता है। मोबाइल या कंप्यूटर में खराबी आ सकती है या किसी को गलत संदेश जा सकता है।

मकर :आज तीसरे भाव में मीन राशि के ग्रह आपके आस-पास के लोगो से गंभीर बात करने के लिए प्रेरित करेंगे। दूसरे भाव में वक्री बुध और मंगल के कारण पैसे और परिवार में थोड़ा तनाव हो सकता है। चौथे भाव के गुरु आपकी कार्यकुशलता अच्छी बनाएंगे। पुराने तकनीकी हुनर को निखारना फायदेमंद रहेगा। पैसों को लेकर परिवार में बहस हो सकती है। दूसरों की सलाह पर तुरत भरोसा न करें बल्कि खुद जंच करें।

कुंभ :आज दूसरे भाव में ग्रहों का मेल बचत और पारिवारिक जिम्मेदारी पर जोर दे रहा है। आपकी अपनी राशि में मंगल और वक्री बुध के करण आप बेचैन रह सकते हैं और तकनीकी गलतियां हो सकती हैं। पांचवें भाव के गुरु बुद्धि को तेज करेंगे और पुराना अटका पैसा वापस मिल सकता है। वाणी में आकर्षण रहेगा। लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं। मोबाइल-लैपटॉप खराब होने का डर है। थोड़ा धैर्य रखें और परिवार में पुरानी बातों पर बहस न करें।

मीन:आज आपकी ही राशि में ग्रहों का शक्तिशाली संयोग आपको एक गंभीर और प्रभावशाली व्यक्तित्व दे रहा है। बारहवें भाव में मंगल और वक्री बुध के करण मन में अंजना डर या नींद की कमी रह सकती है। चौथे भाव के गुरु घर-परिवार का सुख देंगे। पुराने सपनों को हकीकत में बदलने का मौका है। शनि आपको बड़ी जिम्मेदारी निभाने की ताकत देंगे। मानसिक थकान या आंखों में भारीपन महसूस हो सकता है।

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE

close button