टेक्नोलॉजी डेस्क। OnePlus ने Nord Buds 4 Pro ईयरबड्स इंडियन मार्केट में लॉन्च किए हैं। Nord सीरीज के ये ईयरबड्स एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन फीचर के साथ मार्केट में पेश किए गए हैं। कंपनी के लेटेस्ट ईयरबड्स ओवल-शेप वर्टिकल केस डिजाइन के साथ मार्केट में उतारे गए हैं। वनप्लस ने इस बार टच कंट्रोल दिया है।
यह भी पढ़ें-Samsung ने लॉन्च किया तीन बार फोल्ड होने वाला स्मार्टफोन, फोटोग्राफी में होगा कमाल
OnePlus Nord Buds 4 Pro ईयरबड्स रियल-टाइम ट्रांसलेशन फीचर के साथ आते हैं। ये इंग्लिश, हिंदी, स्पेनिश और फ्रेंच लेंग्वेज सपोर्ट करते हैं।इस फीचर के लिए यूजर्स को HeyMelody एप यूज करना होगा। वनप्लस के इस लेटेस्ट ईयरबड्स में सिंगल बड्स का वजन 4.4g है। OnePlus Nord Buds 4 Pro के केस में 530mAh की बैटरी और सिंगल बड्स में 62mAh की बैटरी दी गई है।

सिंगल चार्ज में ये बिना एएनसी के 54 घंटे तक का प्लेबैक और सिंगल चार्ज में 13 घंटे तक का स्टेंडअलोन प्लेबैक ऑफर करते हैं। वनप्लस के ये बड्स फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं। OnePlus Nord Buds 4 Pro में 12mm Titanium-कोटेड डायनमिक ड्राइवर दिया है। यह Bluetooth 6.0, LHDC 5.0 SBC और AAC codecs के साथ आते हैं। वनप्लस के ये ईयरबड्स 55dB तक Active Noise Cancellation (ANC), ट्रांसपेरेंट मोड और क्लीयर कॉल और एआई कॉल नॉइस कैंसिलेशन के लिए इसमें 6 माइक्रोफोन (3 माइक पर बड्स) का सपोर्ट दिया गया है।
इसके साथ ही ईयरबड्स में एआई फीचर्स का सपोर्ट भी मिलता है। OnePlus ने टच कंट्रोल फीचर को फिर से शुरू किया है, जिसकी मदद से यूजर्स ट्रैक चेंज, वॉइस असिस्टेंट, प्ले और पॉज, वॉल्यूम कंट्रोल कर सकते हैं। OnePlus Nord Buds 4 Pro को दो कलर ग्रे और ब्लैक कलर ऑप्शन में लाया गया है। कंपनी ने इसे 3,999 रुपये में लॉन्च किया है।
Tag: #nextindiatimes #OnePlusNordBuds4Pro #Technology




