स्पोर्ट्स डेस्क। ज्यादातर IPL मैचों में बल्लेबाजों को तबाही मचाते देखा जाता है लेकिन यहां ऐसे-ऐसे सूरमा गेंदबाज भी बैठे हैं जो विस्फोटक अंदाज में बैटिंग करने वाले बल्लेबाजों को भी चुप कराना जानते हैं। ऐसे ही धाकड़ गेंदबाज आईपीएल में कई सारे मेडन ओवर फेंक चुके हैं। यहां देख लीजिए ऐसे 7 गेंदबाजों की लिस्ट, जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा मेडन ओवर किए हैं।
यह भी पढ़ें-संजू सैमसन के पास है लग्जरी कारों का कलेक्शन, जानें टोटल नेटवर्थ
IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने का रिकॉर्ड भारत के भुवनेश्वर कुमार के नाम है, जो अब तक 14 मेडन ओवर कर चुके हैं। आईपीएल में जैसी पिच बनाई जाती हैं, उन पर ज्यादातर तेज गेंदबाजों की जमकर धुनाई होती है, लेकिन भुवनेश्वर की प्रतिभा सबसे अनोखी है। दूसरे नंबर पर भारत के रिटायर हो चुके ‘स्विंग के किंग’ प्रवीन कुमार हैं, उन्होंने भी अपने आईपीएल करियर में 14 मेडन ओवर किए। ट्रेंट बोल्ट आईपीएल इतिहास के ऐसे पहले विदेशी गेंदबाज हैं, जिन्होंने 10 या उससे ज्यादा मेडन ओवर किए हैं। वो अब तक 11 बार ऐसा कर चुके हैं।
चौथे नंबर पर भारत के ही इरफान पठान हैं, जिन्होंने 10 मेडन ओवर किए।मजे की बात यह है कि टॉप-4 की लिस्ट में सभी गेंदबाज धारदार स्विंग करवाने वाले रहे हैं। IPL में सबसे ज्यादा मेडन ओवर करने के मामले में जसप्रीत बुमराह भी पीछे नहीं हैं। पांचवें स्थान पर धवल कुलकर्णी हैं, जिन्होंने 8 मेडन ओवर फेंके हैं। जसप्रीत बुमराह, श्रीलंका के दिग्गज गेंदबाज लसिथ मलिंगा और संदीप शर्मा ने भी अपने-अपने IPL करियर में 8 मेडन ओवर किए हैं।
IPL में सबसे ज्यादा मेडन ओवर:
- भुवनेश्वर कुमार – 14
- प्रवीन कुमार – 14
- ट्रेंट बोल्ट – 11
- इरफान पठान – 10
- धवल कुलकर्णी – 8
- जसप्रीत बुमराह – 8
- लसिथ मलिंगा – 8
Tag: #nextindiatimes #IPL2026 #Sports




